प्यार की जिद बनी मौत की वजह: कॉल से नाराज युवक ने युवती को उतारा मौत के घाट

कोरबा (छ.ग.)

On

लगातार कॉल से नाराज युवक हथियार लेकर पहुंचा घर, वारदात के बाद ट्रक के पास जाकर सो गया

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में 23 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और कुछ दूरी पर जाकर बेफिक्र होकर सोता मिला, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मृतका की पहचान रानू साहू के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। घटना 16 जनवरी की शाम की है, जब रानू घर में अकेली थी। उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। शाम करीब सात बजे जब वे लौटे, तो घर के अंदर का मंजर देखकर सन्न रह गए। रानू का शव खून से सना फर्श पर पड़ा हुआ था।

सूचना मिलते ही दीपका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घर के भीतर संघर्ष के निशान और धारदार हथियार से हमला किए जाने के संकेत मिले। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और जांच शुरू की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या का आरोपी राहुल जोगी (26) है, जो पेशे से ट्रक चालक है और बांधाखार का रहने वाला है। आरोपी और मृतका एक-दूसरे को पहले से जानते थे। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच लंबे समय से फोन पर बातचीत होती थी, जिसे लेकर हाल के दिनों में विवाद बढ़ गया था।

जांच के मुताबिक, घटना वाले दिन देर शाम दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी गुस्से में हथियार लेकर युवती के घर पहुंचा और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हत्या के बाद वह हरदीबाजार-दीपका रोड पर खड़ी अपनी ट्रक के पास चला गया और वहीं सो गया।

पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से आरोपी का सुराग लगाया। कुछ ही घंटों में उसे ट्रक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/insistence-of-love-became-the-cause-of-death-angered-by/article-43443

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.