चांदी एक दिन में ₹14,000 उछली, सोना ₹1.40 लाख के पार: दोनों कीमती धातुएं रिकॉर्ड ऊंचाई पर

बिजनेस न्यूज

On

डॉलर कमजोरी, वैश्विक तनाव और औद्योगिक मांग के चलते सोना-चांदी ऑल टाइम हाई पर, निवेशकों की नजर आगे की तेजी पर

सोने और चांदी की कीमतों ने सोमवार को नया रिकॉर्ड बना दिया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना 2,883 रुपये की छलांग के साथ 1,40,005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी एक ही दिन में 14,475 रुपये महंगी होकर 2,57,283 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई। दोनों कीमती धातुएं अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रही हैं।

यह तेजी ऐसे समय आई है, जब वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी हुई है और निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे पहले सोना 29 दिसंबर 2025 को 1,38,161 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंचा था, जबकि चांदी ने 7 जनवरी को 2,48,000 रुपये प्रति किलो का पिछला रिकॉर्ड बनाया था।

कहां और क्यों बढ़े दाम
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की कमजोरी, अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित कटौती और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे भू-राजनीतिक तनावों ने सोने को फिर से सुरक्षित निवेश के रूप में मजबूत किया है। वहीं चांदी की कीमतों को औद्योगिक मांग का मजबूत सहारा मिला है। सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में चांदी की खपत लगातार बढ़ रही है।

2025 में ऐतिहासिक तेजी
पिछले साल यानी 2025 में सोने की कीमतों में करीब 75 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 31 दिसंबर 2024 को सोना 76,162 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 2025 के अंत तक 1,33,195 रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह चांदी ने भी निवेशकों को चौंकाया और एक साल में 167 फीसदी तक उछल गई।

अलग-अलग शहरों में रेट अलग क्यों
IBJA द्वारा जारी कीमतों में 3 फीसदी जीएसटी, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। इसी कारण दिल्ली, मुंबई, चेन्नई या कोलकाता जैसे शहरों में खुदरा कीमतें अलग-अलग दिखाई देती हैं। इन्हीं दरों के आधार पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड और कई बैंक गोल्ड लोन की वैल्यू तय करते हैं।

--------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/6964c9a1150fa/article-42858

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.