जबलपुर में हॉस्टल और स्टेडियम परिसर बना रणक्षेत्र, वकीलों-छात्रों के बीच हिंसक झड़प

जबलपुर (म.प्र.)

On

रानीताल स्टेडियम के साई हॉस्टल में देर रात घुसकर तोड़फोड़, 100 से ज्यादा युवकों पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में रविवार देर रात कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति उस समय पैदा हो गई, जब रानीताल स्टेडियम परिसर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के यूथ हॉस्टल में छात्रों और क्रिकेट खेलने आए वकीलों के बीच विवाद हिंसा में बदल गया। आरोप है कि 100 से अधिक युवक हॉकी और बेसबॉल स्टिक लेकर हॉस्टल में घुसे, कमरों में मारपीट की और बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की। घटना में कई छात्र, खिलाड़ी और दो वकील घायल हुए हैं।

घटना रविवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। जिला अधिवक्ता संघ और हाईकोर्ट अधिवक्ताओं की ओर से रानीताल स्टेडियम में क्रिकेट लीग मैच आयोजित किए जा रहे थे। मैच के बाद स्टेडियम परिसर में मौजूद कुछ वकीलों और साई हॉस्टल के छात्रों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते-ही-देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

यूथ हॉस्टल के मैनेजर आर.के. परिहार ने बताया कि रात में अचानक 100 से ज्यादा युवक हथियारनुमा खेल उपकरण लेकर हॉस्टल में घुस आए। सबसे पहले मेन गेट का ताला तोड़ा गया, फिर हर फ्लोर और कमरों में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। वाटर कूलर, खिड़कियां, फर्नीचर और अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
परिहार के मुताबिक, हालात इतने बिगड़ चुके थे कि अगर वह सामने आते, तो उनकी जान को भी खतरा हो सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ में कुछ वकील भी शामिल थे।

वहीं, अधिवक्ता सम्पूर्ण तिवारी ने दावा किया कि स्टेडियम से बाहर निकलते समय साई हॉस्टल के कुछ छात्र शराब के नशे में थे और उन्होंने पहले वकील अंशुल पटेल के साथ मारपीट की। इस दौरान दो वकील घायल हुए और अंशुल पटेल से कथित तौर पर 2,000 रुपये भी छीने गए। आरोप है कि उनका सिर कार पर पटका गया।
तिवारी ने कहा कि बाहर के युवकों को बुलाकर हिंसा करना हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भीड़ में कौन-कौन शामिल था, इसकी स्पष्ट पहचान उस वक्त संभव नहीं थी।

सूचना मिलते ही लार्डगंज और ओमती थाना पुलिस, साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट, तोड़फोड़ और अवैध प्रवेश की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
एएसपी आयुष गुप्ता के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हिंसा में शामिल लोगों की वास्तविक संख्या कितनी थी और विवाद की असली वजह क्या रही।

प्रशासन ने हॉस्टल और स्टेडियम परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। दोनों पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं और नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

-------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hostel-and-stadium-complex-became-battlefield-in-jabalpur-violent-clash/article-42875

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.