छत्तीसगढ़ में आदिम जाति सहकारी समिति में 23 करोड़ का घोटाला, कलेक्टर के निर्देश पर 7 लोगों पर होगी FIR

Surguja

छत्तीसगढ़ के आदिम जाति सहकारी समिति जमडी में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है।

प्रशासनिक जांच में समिति द्वारा 23 करोड़ रुपए से अधिक की आर्थिक अनियमितता उजागर हुई है। इस गंभीर मामले में सरगुजा कलेक्टर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी डॉ. विलास भोस्कर ने बैंक के CEO समेत 7 जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश बलरामपुर एसपी को दिए हैं।

यह घोटाला शंकरगढ़ और कुसमी सहकारी बैंक शाखाओं में वर्ष 2012 से 2022 के बीच की गई लेन-देन की जांच के दौरान उजागर हुआ। जांच में पाया गया कि करोड़ों की राशि बिना किसी अधिकृत दस्तावेज या वाउचर के निकाली गई थी। यही नहीं, कई निजी व्यावसायिक संस्थानों के खातों का भी संदिग्ध रूप से उपयोग किया गया।

कलेक्टर ने बताया कि यह पूरी अनियमितता 2024 में कराए गए ऑडिट रिपोर्ट के दौरान सामने आई। रिपोर्ट में केवल चार बैंक शाखाओं से ही 23 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला सामने आ चुका है। इससे यह अंदेशा भी जताया जा रहा है कि मामले की गहराई और व्यापकता इससे कहीं अधिक हो सकती है।

कलेक्टर डॉ. भोस्कर ने कहा कि जांच रिपोर्ट में जिम्मेदार पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि आने वाले समय में जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा तथा अन्य संबंधितों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

सरगुजा जिला प्रशासन की ओर से यह कदम छत्तीसगढ़ में पारदर्शी प्रशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत संदेश माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर यह मामला सहकारी संस्थानों में गहराई से फैले वित्तीय कुप्रबंधन की ओर भी इशारा करता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में आदिम जाति सहकारी समिति में 23 करोड़ का घोटाला, कलेक्टर के निर्देश पर 7 लोगों पर होगी FIR

Surguja

प्रशासनिक जांच में समिति द्वारा 23 करोड़ रुपए से अधिक की आर्थिक अनियमितता उजागर हुई है। इस गंभीर मामले में सरगुजा कलेक्टर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी डॉ. विलास भोस्कर ने बैंक के CEO समेत 7 जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश बलरामपुर एसपी को दिए हैं।

यह घोटाला शंकरगढ़ और कुसमी सहकारी बैंक शाखाओं में वर्ष 2012 से 2022 के बीच की गई लेन-देन की जांच के दौरान उजागर हुआ। जांच में पाया गया कि करोड़ों की राशि बिना किसी अधिकृत दस्तावेज या वाउचर के निकाली गई थी। यही नहीं, कई निजी व्यावसायिक संस्थानों के खातों का भी संदिग्ध रूप से उपयोग किया गया।

कलेक्टर ने बताया कि यह पूरी अनियमितता 2024 में कराए गए ऑडिट रिपोर्ट के दौरान सामने आई। रिपोर्ट में केवल चार बैंक शाखाओं से ही 23 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला सामने आ चुका है। इससे यह अंदेशा भी जताया जा रहा है कि मामले की गहराई और व्यापकता इससे कहीं अधिक हो सकती है।

कलेक्टर डॉ. भोस्कर ने कहा कि जांच रिपोर्ट में जिम्मेदार पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि आने वाले समय में जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा तथा अन्य संबंधितों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

सरगुजा जिला प्रशासन की ओर से यह कदम छत्तीसगढ़ में पारदर्शी प्रशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत संदेश माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर यह मामला सहकारी संस्थानों में गहराई से फैले वित्तीय कुप्रबंधन की ओर भी इशारा करता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-chhattisgarh-a-scam-of-23-crore-in-primitive-caste/article-19764

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.