सुशासन तिहार में CM साय का बड़ा ऐलान: PM आवास योजना में रिश्वत की शिकायत पर कलेक्टर होंगे सस्पेंड

Korba, cg

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का तीसरा चरण जोर-शोर से चल रहा है और इसके तहत सरकार आमजन की समस्याओं को मौके पर ही सुलझाने के लिए जिलों में समाधान शिविरों का आयोजन कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस अभियान के तहत अलग-अलग जिलों में औचक निरीक्षण कर रहे हैं और लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जान रहे हैं। सोमवार को सीएम साय कोरबा जिले के मदनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।

मदनपुर में आयोजित समाधान शिविर में सीएम साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक बड़ा और सख्त संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना में किसी भी तरह के लेन-देन या रिश्वत की शिकायत मिलते ही सीधे संबंधित जिले के कलेक्टर को निलंबित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री का यह बयान साफ संकेत देता है कि राज्य सरकार योजनाओं में पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

सीएम साय ने कहा, "प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को सम्मानपूर्वक घर उपलब्ध कराने के लिए है, इसमें किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी जिले से रिश्वत लेने की शिकायत सामने आती है, तो वहां के कलेक्टर की सीधी जवाबदेही तय होगी और उन्हें सस्पेंड किया जाएगा।"

हालांकि मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अभी तक इस योजना को लेकर उन्हें किसी तरह की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जलस्रोतों की जांच किए बिना कई जगहों पर पानी की टंकियां लगा दी थीं, जो अब उपयोग में नहीं आ रही हैं। हमारी सरकार इन टंकियों की मरम्मत और जलस्रोतों की बहाली का काम कर रही है ताकि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा सके।

इससे पहले सीएम साय सक्ती जिले के करिगांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने नया पंचायत भवन, मंदिर सौंदर्यीकरण और अन्य विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। वहां लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया और उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनते हुए कई आवेदनों का त्वरित निराकरण किया।

मुख्यमंत्री का यह दौरा फिलहाल जांजगीर की ओर बढ़ चुका है, जहां वे अगले समाधान शिविर में भाग लेंगे। सुशासन तिहार का यह चरण राज्य में प्रशासनिक पारदर्शिता और जन सहभागिता की नई मिसाल स्थापित कर रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

सुशासन तिहार में CM साय का बड़ा ऐलान: PM आवास योजना में रिश्वत की शिकायत पर कलेक्टर होंगे सस्पेंड

Korba, cg

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस अभियान के तहत अलग-अलग जिलों में औचक निरीक्षण कर रहे हैं और लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जान रहे हैं। सोमवार को सीएम साय कोरबा जिले के मदनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।

मदनपुर में आयोजित समाधान शिविर में सीएम साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक बड़ा और सख्त संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना में किसी भी तरह के लेन-देन या रिश्वत की शिकायत मिलते ही सीधे संबंधित जिले के कलेक्टर को निलंबित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री का यह बयान साफ संकेत देता है कि राज्य सरकार योजनाओं में पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

सीएम साय ने कहा, "प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को सम्मानपूर्वक घर उपलब्ध कराने के लिए है, इसमें किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी जिले से रिश्वत लेने की शिकायत सामने आती है, तो वहां के कलेक्टर की सीधी जवाबदेही तय होगी और उन्हें सस्पेंड किया जाएगा।"

हालांकि मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अभी तक इस योजना को लेकर उन्हें किसी तरह की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जलस्रोतों की जांच किए बिना कई जगहों पर पानी की टंकियां लगा दी थीं, जो अब उपयोग में नहीं आ रही हैं। हमारी सरकार इन टंकियों की मरम्मत और जलस्रोतों की बहाली का काम कर रही है ताकि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा सके।

इससे पहले सीएम साय सक्ती जिले के करिगांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने नया पंचायत भवन, मंदिर सौंदर्यीकरण और अन्य विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। वहां लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया और उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनते हुए कई आवेदनों का त्वरित निराकरण किया।

मुख्यमंत्री का यह दौरा फिलहाल जांजगीर की ओर बढ़ चुका है, जहां वे अगले समाधान शिविर में भाग लेंगे। सुशासन तिहार का यह चरण राज्य में प्रशासनिक पारदर्शिता और जन सहभागिता की नई मिसाल स्थापित कर रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/collector-will-be-suspended-on-the-complaint-of-bribe/article-19770

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.