स्कूल में प्राचार्य और लाइब्रेरियन के बीच हुई मारपीट, शिक्षा के मंदिर की मर्यादा हुई तार-तार

Khargone

खरगोन जिले के शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में महिला प्राचार्य और लाइब्रेरियन के बीच हुई जबरदस्त मारपीट ने सबको हैरान कर दिया।

यह घटना शुक्रवार को हुई, जब दोनों ने एक-दूसरे से विवाद करते हुए मोबाइल पर वीडियो भी बनाते रहे। विवाद इतना बढ़ गया कि प्राचार्य प्रवीण दाहिया ने लाइब्रेरियन को थप्पड़ मार दिया और उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। इसके बाद दोनों के बीच चोटी पकड़कर मारपीट शुरू हो गई, और टीचर्स के तमाम प्रयासों के बावजूद कोई भी बीच-बचाव के लिए नहीं आया।

इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और कलेक्टर भव्या मित्तल के आदेश पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, प्रशांत आर्या ने तत्काल दोनों को पद से हटा दिया।

विडियो का प्रसार और प्रशासन का त्वरित एक्शन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। कलेक्टर के आदेश पर दोनों आरोपियों को तात्कालिक रूप से निलंबित कर दिया गया। साथ ही, जिला अस्पताल भेजे गए जहां प्राचार्य को आइसीयू में भर्ती कराया गया और लाइब्रेरियन को भी वार्ड में रखा गया।

मामला दर्ज, कार्रवाई की ओर

प्राचार्य और लाइब्रेरियन दोनों ने अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस जांच के साथ-साथ कलेक्टर ने दिल्ली स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय परिसर को मामले की रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है, ताकि इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

स्कूल में प्राचार्य और लाइब्रेरियन के बीच हुई मारपीट, शिक्षा के मंदिर की मर्यादा हुई तार-तार

Khargone

यह घटना शुक्रवार को हुई, जब दोनों ने एक-दूसरे से विवाद करते हुए मोबाइल पर वीडियो भी बनाते रहे। विवाद इतना बढ़ गया कि प्राचार्य प्रवीण दाहिया ने लाइब्रेरियन को थप्पड़ मार दिया और उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। इसके बाद दोनों के बीच चोटी पकड़कर मारपीट शुरू हो गई, और टीचर्स के तमाम प्रयासों के बावजूद कोई भी बीच-बचाव के लिए नहीं आया।

इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और कलेक्टर भव्या मित्तल के आदेश पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, प्रशांत आर्या ने तत्काल दोनों को पद से हटा दिया।

विडियो का प्रसार और प्रशासन का त्वरित एक्शन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। कलेक्टर के आदेश पर दोनों आरोपियों को तात्कालिक रूप से निलंबित कर दिया गया। साथ ही, जिला अस्पताल भेजे गए जहां प्राचार्य को आइसीयू में भर्ती कराया गया और लाइब्रेरियन को भी वार्ड में रखा गया।

मामला दर्ज, कार्रवाई की ओर

प्राचार्य और लाइब्रेरियन दोनों ने अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस जांच के साथ-साथ कलेक्टर ने दिल्ली स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय परिसर को मामले की रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है, ताकि इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-the-school-there-was-a-dignity-of-the-temple/article-19762

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.