रेस्टोरेंट में नहीं मिली टेबल तो भड़के मंत्री, आधी रात तक चली फूड सेफ्टी टीम की जांच

Gwalior

ग्वालियर के एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मध्यप्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को टेबल न मिलने पर गुस्सा आ गया।

घटना रविवार रात की है, जब पटेल नगर स्थित 'क्वालिटी रेस्टोरेंट' में मंत्री को टेबल नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने फूड सेफ्टी विभाग की टीम को मौके पर बुलवा लिया।

होटल प्रबंधन पर गंदगी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंत्री ने टीम से तत्काल जांच कराई। आधी रात तक रेस्टोरेंट के किचन में खाद्य सामग्री की सैंपलिंग चली, जिसमें तेल, पनीर और मावा समेत कुल पांच सैंपल लिए गए।

रेस्टोरेंट में नहीं हुई पहचान, बढ़ गया मामला

मंत्री पटेल ग्वालियर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद वे अपने परिजनों संग रेस्टोरेंट पहुंचे। चूंकि वे पारंपरिक वस्त्रों में नहीं थे और रेस्टोरेंट में पहले से भीड़ थी, इसलिए स्टाफ उन्हें पहचान नहीं सका और इंतजार करने को कह दिया। इससे मंत्री नाराज हो गए और जांच की बात कहकर विभागीय अमला बुलवा लिया।

होटल स्टाफ और मंत्री समर्थकों में कहासुनी

होटल संचालक कमल अरोरा ने आरोप लगाया कि मंत्री के साथ आए सुरक्षाकर्मी और समर्थकों ने स्टाफ से धक्कामुक्की की। उन्होंने बताया कि पहले एक फूड ऑफिसर ने पांच लोगों की टेबल बुक करने को कहा, फिर दूसरे अधिकारी ने दस लोगों की। इसी भ्रम में पूछताछ के दौरान विवाद बढ़ गया।

कांग्रेस और व्यापारियों ने जताई आपत्ति

घटना पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता शैलेंद्र पटेल ने कहा कि मंत्री पटेल को इंस्पेक्टर बना देना चाहिए, क्योंकि वे हर जगह जाकर जांच करने लगते हैं। वहीं, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने इसे ‘तानाशाही’ करार देते हुए मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।

मंत्री ने दी सफाई

मंत्री पटेल ने पूरे घटनाक्रम पर सफाई देते हुए कहा कि वे निरीक्षण के लिए रेस्टोरेंट गए थे और स्टाफ ने उनके साथ बदसलूकी की। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर एक मंत्री के साथ ऐसा व्यवहार किया गया, तो आम जनता और अधिकारियों के साथ कैसा व्यवहार होता होगा?

पार्टी में आंतरिक चर्चा, संगठन कर रहा मंथन

भाजपा सांसद दर्शन चौधरी ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है और संगठन स्तर पर इसकी समीक्षा की जाएगी। सूत्रों की मानें तो इस घटना पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने भी रिपोर्ट मांगी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

रेस्टोरेंट में नहीं मिली टेबल तो भड़के मंत्री, आधी रात तक चली फूड सेफ्टी टीम की जांच

Gwalior

घटना रविवार रात की है, जब पटेल नगर स्थित 'क्वालिटी रेस्टोरेंट' में मंत्री को टेबल नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने फूड सेफ्टी विभाग की टीम को मौके पर बुलवा लिया।

होटल प्रबंधन पर गंदगी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंत्री ने टीम से तत्काल जांच कराई। आधी रात तक रेस्टोरेंट के किचन में खाद्य सामग्री की सैंपलिंग चली, जिसमें तेल, पनीर और मावा समेत कुल पांच सैंपल लिए गए।

रेस्टोरेंट में नहीं हुई पहचान, बढ़ गया मामला

मंत्री पटेल ग्वालियर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद वे अपने परिजनों संग रेस्टोरेंट पहुंचे। चूंकि वे पारंपरिक वस्त्रों में नहीं थे और रेस्टोरेंट में पहले से भीड़ थी, इसलिए स्टाफ उन्हें पहचान नहीं सका और इंतजार करने को कह दिया। इससे मंत्री नाराज हो गए और जांच की बात कहकर विभागीय अमला बुलवा लिया।

होटल स्टाफ और मंत्री समर्थकों में कहासुनी

होटल संचालक कमल अरोरा ने आरोप लगाया कि मंत्री के साथ आए सुरक्षाकर्मी और समर्थकों ने स्टाफ से धक्कामुक्की की। उन्होंने बताया कि पहले एक फूड ऑफिसर ने पांच लोगों की टेबल बुक करने को कहा, फिर दूसरे अधिकारी ने दस लोगों की। इसी भ्रम में पूछताछ के दौरान विवाद बढ़ गया।

कांग्रेस और व्यापारियों ने जताई आपत्ति

घटना पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता शैलेंद्र पटेल ने कहा कि मंत्री पटेल को इंस्पेक्टर बना देना चाहिए, क्योंकि वे हर जगह जाकर जांच करने लगते हैं। वहीं, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने इसे ‘तानाशाही’ करार देते हुए मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।

मंत्री ने दी सफाई

मंत्री पटेल ने पूरे घटनाक्रम पर सफाई देते हुए कहा कि वे निरीक्षण के लिए रेस्टोरेंट गए थे और स्टाफ ने उनके साथ बदसलूकी की। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर एक मंत्री के साथ ऐसा व्यवहार किया गया, तो आम जनता और अधिकारियों के साथ कैसा व्यवहार होता होगा?

पार्टी में आंतरिक चर्चा, संगठन कर रहा मंथन

भाजपा सांसद दर्शन चौधरी ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है और संगठन स्तर पर इसकी समीक्षा की जाएगी। सूत्रों की मानें तो इस घटना पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने भी रिपोर्ट मांगी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-table-was-not-found-in-the-restaurant-then-the/article-19749

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.