- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- पेड़ काटते वक्त दर्दनाक हादसा: युवक की गर्दन पर चली कटर मशीन, मौके पर ही मौत
पेड़ काटते वक्त दर्दनाक हादसा: युवक की गर्दन पर चली कटर मशीन, मौके पर ही मौत
Mahasamund
जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पेड़ काटने के दौरान एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय ललित यादव के रूप में हुई है, जो वार्ड क्रमांक 4, थानापारा का निवासी था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिनों आए तेज अंधड़ और बारिश के कारण एक विशाल नीम का पेड़ गिर गया था। सोमवार को ललित यादव उक्त पेड़ को काटने के लिए कटर मशीन लेकर पहुंचा। पेड़ की भारी डालियों को काटते समय अचानक एक भारी शाखा उसके ऊपर गिर पड़ी, जिससे वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया। इसी दौरान चल रही कटर मशीन युवक की गर्दन पर चल गई, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे थानापारा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए