एक तरफ आंधी-बारिश, दूसरी ओर लू का कहर – 20 मई तक दोहरे मिजाज में रहेगा मौसम

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में इस वक्त मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। एक ओर कई जिलों में आंधी और बारिश से राहत महसूस हो रही है, तो दूसरी ओर गर्म हवाओं और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति 20 मई तक बनी रह सकती है, जब तक कि चार सक्रिय सिस्टम पूरी तरह शांत न हो जाएं।

आज फिर आंधी और बारिश का अलर्ट – 39 जिलों में असर

शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर सहित 39 जिलों में तेज आंधी और हल्की बारिश का अनुमान है। आंधी की रफ्तार 30 से 50 किमी/घंटा तक जा सकती है। वहीं, रीवा, मऊगंज और उमरिया में रातें गर्म बनी रहने की संभावना है।

 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, गर्मी का चरम स्तर

शुक्रवार को मध्यप्रदेश के खजुराहो में तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

  • ग्वालियर और नौगांव में 45 डिग्री

  • सतना में 44.1 डिग्री,

  • शिवपुरी, टीकमगढ़ में 44 डिग्री,

  • भोपाल में तापमान 38.4 डिग्री,

  • इंदौर में 36.9 डिग्री और

  • उज्जैन में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 चार सिस्टम कर रहे हैं मौसम को प्रभावित

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, प्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन सक्रिय है। इनकी वजह से आंधी, बारिश और लू जैसे हालात एक साथ बन रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए विस्तृत अलर्ट जारी किया है:

 17 से 20 मई तक का पूर्वानुमान

📅 17 मई:
39 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना। रीवा, मऊगंज, उमरिया में गर्म रातों का दौर जारी रहेगा।

📅 18 मई:
ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू चलेगी।
बाकी ज़िलों में आंधी-बारिश का असर बना रहेगा।

📅 19 मई:
वही सात जिले लू की चपेट में रहेंगे।
अन्य जिलों – जैसे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सागर, सतना, रीवा में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट।

📅 20 मई:
पूरे प्रदेश में व्यापक असर। आंधी की रफ्तार 50 किमी/घंटा तक जा सकती है। लू और बारिश दोनों से प्रभावित रहेंगे अधिकांश जिले।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By दैनिक जागरण

एक तरफ आंधी-बारिश, दूसरी ओर लू का कहर – 20 मई तक दोहरे मिजाज में रहेगा मौसम

BHOPAL, MP

आज फिर आंधी और बारिश का अलर्ट – 39 जिलों में असर

शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर सहित 39 जिलों में तेज आंधी और हल्की बारिश का अनुमान है। आंधी की रफ्तार 30 से 50 किमी/घंटा तक जा सकती है। वहीं, रीवा, मऊगंज और उमरिया में रातें गर्म बनी रहने की संभावना है।

 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, गर्मी का चरम स्तर

शुक्रवार को मध्यप्रदेश के खजुराहो में तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

  • ग्वालियर और नौगांव में 45 डिग्री

  • सतना में 44.1 डिग्री,

  • शिवपुरी, टीकमगढ़ में 44 डिग्री,

  • भोपाल में तापमान 38.4 डिग्री,

  • इंदौर में 36.9 डिग्री और

  • उज्जैन में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 चार सिस्टम कर रहे हैं मौसम को प्रभावित

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, प्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन सक्रिय है। इनकी वजह से आंधी, बारिश और लू जैसे हालात एक साथ बन रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए विस्तृत अलर्ट जारी किया है:

 17 से 20 मई तक का पूर्वानुमान

📅 17 मई:
39 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना। रीवा, मऊगंज, उमरिया में गर्म रातों का दौर जारी रहेगा।

📅 18 मई:
ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू चलेगी।
बाकी ज़िलों में आंधी-बारिश का असर बना रहेगा।

📅 19 मई:
वही सात जिले लू की चपेट में रहेंगे।
अन्य जिलों – जैसे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सागर, सतना, रीवा में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट।

📅 20 मई:
पूरे प्रदेश में व्यापक असर। आंधी की रफ्तार 50 किमी/घंटा तक जा सकती है। लू और बारिश दोनों से प्रभावित रहेंगे अधिकांश जिले।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/storm-rain-on-one-side-the-womb-of-heat-stroke-on/article-21187

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.