नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में फेंका 90.23 मीटर का रिकॉर्ड भाला, बने एशिया के तीसरे खिलाड़ी

Sports

On

भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में अपना नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 90.23 मीटर का भाला फेंका। यह नीरज का अब तक का सबसे लंबा थ्रो है, जिससे वे एशिया के ऐसे तीसरे एथलीट बने हैं जिन्होंने 90 मीटर से अधिक दूरी तय की है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 की डायमंड लीग में मारा था।

दोहा में आयोजित इस प्रतिष्ठित ट्रैक एंड फील्ड टूर्नामेंट में नीरज के अलावा मिडल डिस्टेंस धावक गुलवीर सिंह भी 5000 मीटर दौड़ में भाग लिए। गुलवीर ने अपनी दौड़ 15:24.32 मिनट में पूरी कर व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ के बराबर प्रदर्शन किया और नौवें स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में कुल चार भारतीय एथलीट शामिल थे, जो भारत की किसी डायमंड लीग प्रतियोगिता में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

नीरज ने अपने पहले प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो किया, जबकि उनका दूसरा प्रयास अमान्य रहा। तीसरे प्रयास में नीरज ने जबरदस्त थ्रो फेंककर अपने करियर की सबसे बड़ी दूरी हासिल की। इस उपलब्धि के साथ नीरज दुनिया के केवल 25वें जेवलिन थ्रोअर भी बन गए हैं जिन्होंने 90 मीटर से ऊपर फेंक किया है।

पिछले सीजन में नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में गोल्ड मेडल से महज 0.01 मीटर पीछे रह गए थे। उस फाइनल में उन्होंने 87.86 मीटर का थ्रो मारा था, जबकि ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर फेंककर पहला स्थान हासिल किया था।

डायमंड लीग एक विश्वस्तरीय एथलेटिक्स टूर्नामेंट है, जिसमें ट्रैक और फील्ड की 16 प्रमुख प्रतियोगिताएं होती हैं। यह श्रृंखला मई से सितंबर तक चलती है और सीजन का समापन डायमंड लीग फाइनल के साथ होता है। हर इवेंट में टॉप आठ खिलाड़ियों को अंक मिलते हैं, जिनके आधार पर टॉप दस खिलाड़ी फाइनल में पहुंचते हैं। फाइनल विजेता को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिया जाता है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में फेंका 90.23 मीटर का रिकॉर्ड भाला, बने एशिया के तीसरे खिलाड़ी

Sports

दोहा में आयोजित इस प्रतिष्ठित ट्रैक एंड फील्ड टूर्नामेंट में नीरज के अलावा मिडल डिस्टेंस धावक गुलवीर सिंह भी 5000 मीटर दौड़ में भाग लिए। गुलवीर ने अपनी दौड़ 15:24.32 मिनट में पूरी कर व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ के बराबर प्रदर्शन किया और नौवें स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में कुल चार भारतीय एथलीट शामिल थे, जो भारत की किसी डायमंड लीग प्रतियोगिता में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

नीरज ने अपने पहले प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो किया, जबकि उनका दूसरा प्रयास अमान्य रहा। तीसरे प्रयास में नीरज ने जबरदस्त थ्रो फेंककर अपने करियर की सबसे बड़ी दूरी हासिल की। इस उपलब्धि के साथ नीरज दुनिया के केवल 25वें जेवलिन थ्रोअर भी बन गए हैं जिन्होंने 90 मीटर से ऊपर फेंक किया है।

पिछले सीजन में नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में गोल्ड मेडल से महज 0.01 मीटर पीछे रह गए थे। उस फाइनल में उन्होंने 87.86 मीटर का थ्रो मारा था, जबकि ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर फेंककर पहला स्थान हासिल किया था।

डायमंड लीग एक विश्वस्तरीय एथलेटिक्स टूर्नामेंट है, जिसमें ट्रैक और फील्ड की 16 प्रमुख प्रतियोगिताएं होती हैं। यह श्रृंखला मई से सितंबर तक चलती है और सीजन का समापन डायमंड लीग फाइनल के साथ होता है। हर इवेंट में टॉप आठ खिलाड़ियों को अंक मिलते हैं, जिनके आधार पर टॉप दस खिलाड़ी फाइनल में पहुंचते हैं। फाइनल विजेता को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिया जाता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/neeraj-chopra-threw-9023-meter-record-spear-in-asias-third/article-21164

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.