मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय का लोकार्पण, इंदौर दौरे में दी शोक संवेदनाएं भी

Indore, MP

On

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर के बहुप्रतीक्षित शासकीय चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के कायाकल्पित स्वरूप का भव्य लोकार्पण किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस बाल चिकित्सालय का निर्माण जनभागीदारी एवं सामाजिक सहयोग के माध्यम से लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को 'समाज और सरकार की साझेदारी से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मिसाल' बताया।

चिकित्सालय परिसर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (PICU) और अन्य नव-निर्मित इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वातानुकूलित वार्ड, एचडीयू, एक्स-रे कक्ष, मॉड्यूलर किचन, आधुनिक शौचालयों और फाउलर बेड्स जैसी सुविधाओं की सराहना की। लोकार्पण कार्यक्रम में संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया और अधीक्षक डॉ. प्रीति मालपानी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

दो चरणों में हुआ चिकित्सालय का कायाकल्प

डॉ. यादव ने बताया कि चिकित्सालय का कायाकल्प दो चरणों में किया जा रहा है, जिनमें से पहला चरण मई 2025 में पूर्ण किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि इस संपूर्ण परियोजना का वित्तपोषण समाजसेवी संगठनों, क्रेडाई इंदौर, विभिन्न दानदाताओं एवं सीएसआर फंड्स के माध्यम से किया गया है। यह राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सामाजिक भागीदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है।

पूर्व मंत्री के निवास पर पहुंचकर जताया शोक

इंदौर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पलसीकर कॉलोनी स्थित पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के निवास भी पहुंचे, जहां उन्होंने वर्मा के पुत्र गगन वर्मा के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने गगन वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय का लोकार्पण, इंदौर दौरे में दी शोक संवेदनाएं भी

Indore, MP

चिकित्सालय परिसर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (PICU) और अन्य नव-निर्मित इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वातानुकूलित वार्ड, एचडीयू, एक्स-रे कक्ष, मॉड्यूलर किचन, आधुनिक शौचालयों और फाउलर बेड्स जैसी सुविधाओं की सराहना की। लोकार्पण कार्यक्रम में संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया और अधीक्षक डॉ. प्रीति मालपानी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

दो चरणों में हुआ चिकित्सालय का कायाकल्प

डॉ. यादव ने बताया कि चिकित्सालय का कायाकल्प दो चरणों में किया जा रहा है, जिनमें से पहला चरण मई 2025 में पूर्ण किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि इस संपूर्ण परियोजना का वित्तपोषण समाजसेवी संगठनों, क्रेडाई इंदौर, विभिन्न दानदाताओं एवं सीएसआर फंड्स के माध्यम से किया गया है। यह राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सामाजिक भागीदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है।

पूर्व मंत्री के निवास पर पहुंचकर जताया शोक

इंदौर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पलसीकर कॉलोनी स्थित पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के निवास भी पहुंचे, जहां उन्होंने वर्मा के पुत्र गगन वर्मा के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने गगन वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-dr-mohan-yadav-inaugurated-uncle-nehru-childrens-hospital/article-21158

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.