Cannes 2025 में नहीं जा सकीं उर्फी जावेद, वीज़ा रिजेक्ट होने पर बोलीं- “रेड कार्पेट वॉक कोई बड़ी बात नहीं”

Bollywod

On

इस समय फ्रांस के कांस शहर में दुनियाभर के सितारों की मौजूदगी में प्रतिष्ठित कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 का आयोजन हो रहा है। हर साल की तरह इस बार भी रेड कार्पेट पर ग्लैमर और फैशन का जलवा देखने को मिल रहा है।

हालांकि, इस मौके पर अपने बोल्ड और अनोखे फैशन स्टाइल के लिए चर्चित उर्फी जावेद की मौजूदगी नहीं दिखाई दी। वजह थी—उनका वीज़ा अंतिम समय में रिजेक्ट हो जाना।

सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहने वाली उर्फी जावेद ने इसको लेकर एक लंबा पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। पोस्ट में उन्होंने Cannes जाने के पीछे की सच्चाई और रेड कार्पेट के पीछे छिपे ब्रांड प्रमोशन के खेल पर भी तीखा तंज कसा।urofi javd

"रेड कार्पेट वॉक कोई उपलब्धि नहीं" – उर्फी जावेद

उर्फी ने अपने पोस्ट में लिखा, कांस जाना किसी टैलेंट या उपलब्धि से नहीं जुड़ा है। कई बड़े ब्रांड्स इस इवेंट के रेड कार्पेट के टिकट खरीदते हैं और वे टिकट सेलेब्रिटीज़ और इंफ्लुएंसर्स को देते हैं, ताकि वे वहां जाकर उस ब्रांड को प्रमोट कर सकें। अगर आपके पास पैसा है, तो आप भी वहां जा सकते हैं। मेरे लिए रेड कार्पेट वॉक कोई बहुत बड़ी उपलब्धि नहीं है।”

"असल उपलब्धि तब है जब आपकी फिल्म का हो प्रीमियर"

उर्फी ने आगे कहा कि कांस एक बड़ा प्लेटफॉर्म ज़रूर है, लेकिन असली सम्मान तब है जब आपकी फिल्म वहां प्रीमियर के लिए चुनी जाती है। बाकी लोगों के लिए ये सिर्फ खुद को प्रमोट करने का मौका होता है। अगर कोई ब्रांड आपको साथ ले जाए या आपके पास पर्याप्त पैसे हों, तो आप भी रेड कार्पेट पर चल सकते हैं। लेकिन इसे कोई अविश्वसनीय अचीवमेंट समझना ग़लत है।”

बता दें कि उर्फी जावेद कांस 2025 के लिए पूरी तैयारी कर चुकी थीं। उनकी ड्रेस भी तैयार थी, लेकिन अंतिम क्षणों में वीज़ा रिजेक्ट हो जाने के कारण वे फेस्टिवल में शामिल नहीं हो सकीं। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस अनुभव को लेकर अपने दिल की बात खुलकर रखी, जो अब चर्चा का विषय बन गई है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

Cannes 2025 में नहीं जा सकीं उर्फी जावेद, वीज़ा रिजेक्ट होने पर बोलीं- “रेड कार्पेट वॉक कोई बड़ी बात नहीं”

Bollywod

हालांकि, इस मौके पर अपने बोल्ड और अनोखे फैशन स्टाइल के लिए चर्चित उर्फी जावेद की मौजूदगी नहीं दिखाई दी। वजह थी—उनका वीज़ा अंतिम समय में रिजेक्ट हो जाना।

सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहने वाली उर्फी जावेद ने इसको लेकर एक लंबा पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। पोस्ट में उन्होंने Cannes जाने के पीछे की सच्चाई और रेड कार्पेट के पीछे छिपे ब्रांड प्रमोशन के खेल पर भी तीखा तंज कसा।urofi javd

"रेड कार्पेट वॉक कोई उपलब्धि नहीं" – उर्फी जावेद

उर्फी ने अपने पोस्ट में लिखा, कांस जाना किसी टैलेंट या उपलब्धि से नहीं जुड़ा है। कई बड़े ब्रांड्स इस इवेंट के रेड कार्पेट के टिकट खरीदते हैं और वे टिकट सेलेब्रिटीज़ और इंफ्लुएंसर्स को देते हैं, ताकि वे वहां जाकर उस ब्रांड को प्रमोट कर सकें। अगर आपके पास पैसा है, तो आप भी वहां जा सकते हैं। मेरे लिए रेड कार्पेट वॉक कोई बहुत बड़ी उपलब्धि नहीं है।”

"असल उपलब्धि तब है जब आपकी फिल्म का हो प्रीमियर"

उर्फी ने आगे कहा कि कांस एक बड़ा प्लेटफॉर्म ज़रूर है, लेकिन असली सम्मान तब है जब आपकी फिल्म वहां प्रीमियर के लिए चुनी जाती है। बाकी लोगों के लिए ये सिर्फ खुद को प्रमोट करने का मौका होता है। अगर कोई ब्रांड आपको साथ ले जाए या आपके पास पर्याप्त पैसे हों, तो आप भी रेड कार्पेट पर चल सकते हैं। लेकिन इसे कोई अविश्वसनीय अचीवमेंट समझना ग़लत है।”

बता दें कि उर्फी जावेद कांस 2025 के लिए पूरी तैयारी कर चुकी थीं। उनकी ड्रेस भी तैयार थी, लेकिन अंतिम क्षणों में वीज़ा रिजेक्ट हो जाने के कारण वे फेस्टिवल में शामिल नहीं हो सकीं। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस अनुभव को लेकर अपने दिल की बात खुलकर रखी, जो अब चर्चा का विषय बन गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/cannes-could-not-go-to-2025-urfi-javed-said-when/article-21197

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.