सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 82,330 पर बंद, निफ्टी भी 44 अंक फिसला; बैंकिंग और IT सेक्टर में दबाव जारी

Business

On

16 मई, 2025 को शेयर बाजार में कमजोरी का माहौल रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 200 अंक की गिरावट के साथ 82,330 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 44 अंक की गिरावट दर्ज की गई, जो 25,019 के करीब बंद हुआ। आज के कारोबार में बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला, जबकि ऊर्जा और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में मजबूती रही।

सेंसेक्स में मिला-जुला रुख, 30 शेयरों में 16 में तेजी

सेंसेक्स के कुल 30 शेयरों में से 16 में तेजी देखने को मिली, जबकि 14 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। बैंकिंग और आईटी कंपनियों के शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा, वहीं एनर्जी और फाइनेंस सेक्टर में निवेशकों का भरोसा बना रहा।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला प्रदर्शन

एशियाई बाजारों में भी आज मिश्रित संकेत मिले। जापान का निक्केई 0.25% नीचे 37,659 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.19% की मामूली बढ़त के साथ 2,621 पर रहा। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.70% गिरकर 23,288 पर बंद हुआ, वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 0.52% की गिरावट के साथ 3,363 पर रहा।

अमेरिका में मिली-जुली चाल

अमेरिकी बाजारों में 15 मई को डाउ जोन्स 271 अंक की तेजी के साथ 42,322 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक कंपोजिट 34 अंक गिरकर 19,111 पर रहा।

एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स ने वित्त वर्ष 2024-25 में मुनाफे में 98 गुना वृद्धि दर्ज की

स्पिरिट उत्पादन कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 में ₹195 करोड़ का शुद्ध लाभ हासिल किया, जो पिछले वर्ष के ₹2 करोड़ की तुलना में 98 गुना अधिक है। कंपनी की कुल आय ₹3,541 करोड़ रही, जो पिछले वित्त वर्ष के ₹3,334 करोड़ से 6.2% अधिक है।

कंपनी की चौथी तिमाही में भी मुनाफा ₹79 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में ₹2 करोड़ था। चौथी तिमाही में कंपनी ने ₹935 करोड़ का राजस्व कमाया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21.4% अधिक है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 82,330 पर बंद, निफ्टी भी 44 अंक फिसला; बैंकिंग और IT सेक्टर में दबाव जारी

Business

सेंसेक्स में मिला-जुला रुख, 30 शेयरों में 16 में तेजी

सेंसेक्स के कुल 30 शेयरों में से 16 में तेजी देखने को मिली, जबकि 14 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। बैंकिंग और आईटी कंपनियों के शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा, वहीं एनर्जी और फाइनेंस सेक्टर में निवेशकों का भरोसा बना रहा।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला प्रदर्शन

एशियाई बाजारों में भी आज मिश्रित संकेत मिले। जापान का निक्केई 0.25% नीचे 37,659 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.19% की मामूली बढ़त के साथ 2,621 पर रहा। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.70% गिरकर 23,288 पर बंद हुआ, वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 0.52% की गिरावट के साथ 3,363 पर रहा।

अमेरिका में मिली-जुली चाल

अमेरिकी बाजारों में 15 मई को डाउ जोन्स 271 अंक की तेजी के साथ 42,322 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक कंपोजिट 34 अंक गिरकर 19,111 पर रहा।

एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स ने वित्त वर्ष 2024-25 में मुनाफे में 98 गुना वृद्धि दर्ज की

स्पिरिट उत्पादन कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 में ₹195 करोड़ का शुद्ध लाभ हासिल किया, जो पिछले वर्ष के ₹2 करोड़ की तुलना में 98 गुना अधिक है। कंपनी की कुल आय ₹3,541 करोड़ रही, जो पिछले वित्त वर्ष के ₹3,334 करोड़ से 6.2% अधिक है।

कंपनी की चौथी तिमाही में भी मुनाफा ₹79 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में ₹2 करोड़ था। चौथी तिमाही में कंपनी ने ₹935 करोड़ का राजस्व कमाया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21.4% अधिक है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-falls-200-points-to-close-on-82330-nifty-also/article-21121

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.