छत्तीसगढ़ में तिरंगा यात्रा का आयोजन, सीएम साय जशपुर में होंगे शामिल; कांग्रेस कल से निकालेगी 'संविधान बचाओ रैली'

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में आज पूरे प्रदेशभर के ग्राम पंचायतों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले में शामिल होंगे। उनके साथ राज्य के उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, जनपद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज सुबह बिलासपुर में जनदर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे बिलासपुर और मुंगेली जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली कल से, सचिन पायलट रहेंगे शामिल
कांग्रेस पार्टी कल से प्रदेश में ‘संविधान बचाओ रैली’ की शुरुआत करने जा रही है। इसकी राज्य स्तरीय शुरुआत जांजगीर-चांपा में दोपहर 3 बजे से होगी। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

कोरबा में 68.30 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज कोरबा के संजय नगर (वार्ड क्रमांक 11) में दोपहर 3:20 बजे 68.30 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यों में साइकिल स्टैंड, पंडाल, मुक्तिधाम, शौचालय मरम्मत, सीसी रोड, वृद्धजन सदन और आरसीसी नाले का निर्माण शामिल है। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री तिरंगा यात्रा में भी भाग लेंगे। कोरबा की महापौर संजु देवी राजपूत भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगी।

यात्रियों के लिए राहत: दो एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त AC-3 इकॉनॉमी कोच
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस (18241/18242) और अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस (18756/18755) में एक-एक अतिरिक्त AC-3 इकॉनॉमी कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह कोच 20 मई से दुर्ग-अम्बिकापुर और 21 मई से अम्बिकापुर-दुर्ग तथा शहडोल मार्ग पर नियमित रूप से जोड़े जाएंगे। इससे कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ेगी।

मौसम का बदला मिजाज, गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी
राज्य में मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार रात हुई बारिश से गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में गरज-चमक, 60 किमी/घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। अगले 5 दिन हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है।

राजधानी रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

🔸 नाट्य मंचनसंस्कृति विभाग के सहयोग से संस्कार भारती द्वारा आयोजित रंग संस्कार महोत्सव के अंतर्गत नाटक ‘भरत मिलाप’ (निर्देशक: किशोर वैभव) और ‘लांछन’ (निर्देशक: अर्पिता बेडेकर) का मंचन शाम 6:30 बजे रंगमंदिर, गांधी मैदान में किया जाएगा।

🔸 वेदी प्रतिष्ठा समारोहश्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, अशोका रतन में भव्य वेदी प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया है। सुबह 6:30 बजे से श्रीयाग विधान, प्रवचन, आहार चर्या एवं दोपहर में वेदी, शिखर एवं ध्वजा शुद्धि के कार्यक्रम संपन्न होंगे।

🔸 उर्स पाकहजरत सैय्यद चांद शाह वली रह. अलैह के सालाना उर्स पाक का आयोजन नलघर चौक, छोटापारा स्थित मजार पर होगा। मगरीब की नमाज के बाद दरबारी कव्वाल कलाम पेश करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में तिरंगा यात्रा का आयोजन, सीएम साय जशपुर में होंगे शामिल; कांग्रेस कल से निकालेगी 'संविधान बचाओ रैली'

Raipur, CG

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली कल से, सचिन पायलट रहेंगे शामिल
कांग्रेस पार्टी कल से प्रदेश में ‘संविधान बचाओ रैली’ की शुरुआत करने जा रही है। इसकी राज्य स्तरीय शुरुआत जांजगीर-चांपा में दोपहर 3 बजे से होगी। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

कोरबा में 68.30 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज कोरबा के संजय नगर (वार्ड क्रमांक 11) में दोपहर 3:20 बजे 68.30 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यों में साइकिल स्टैंड, पंडाल, मुक्तिधाम, शौचालय मरम्मत, सीसी रोड, वृद्धजन सदन और आरसीसी नाले का निर्माण शामिल है। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री तिरंगा यात्रा में भी भाग लेंगे। कोरबा की महापौर संजु देवी राजपूत भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगी।

यात्रियों के लिए राहत: दो एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त AC-3 इकॉनॉमी कोच
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस (18241/18242) और अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस (18756/18755) में एक-एक अतिरिक्त AC-3 इकॉनॉमी कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह कोच 20 मई से दुर्ग-अम्बिकापुर और 21 मई से अम्बिकापुर-दुर्ग तथा शहडोल मार्ग पर नियमित रूप से जोड़े जाएंगे। इससे कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ेगी।

मौसम का बदला मिजाज, गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी
राज्य में मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार रात हुई बारिश से गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में गरज-चमक, 60 किमी/घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। अगले 5 दिन हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है।

राजधानी रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

🔸 नाट्य मंचनसंस्कृति विभाग के सहयोग से संस्कार भारती द्वारा आयोजित रंग संस्कार महोत्सव के अंतर्गत नाटक ‘भरत मिलाप’ (निर्देशक: किशोर वैभव) और ‘लांछन’ (निर्देशक: अर्पिता बेडेकर) का मंचन शाम 6:30 बजे रंगमंदिर, गांधी मैदान में किया जाएगा।

🔸 वेदी प्रतिष्ठा समारोहश्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, अशोका रतन में भव्य वेदी प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया है। सुबह 6:30 बजे से श्रीयाग विधान, प्रवचन, आहार चर्या एवं दोपहर में वेदी, शिखर एवं ध्वजा शुद्धि के कार्यक्रम संपन्न होंगे।

🔸 उर्स पाकहजरत सैय्यद चांद शाह वली रह. अलैह के सालाना उर्स पाक का आयोजन नलघर चौक, छोटापारा स्थित मजार पर होगा। मगरीब की नमाज के बाद दरबारी कव्वाल कलाम पेश करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/tiranga-yatra-in-chhattisgarh-will-be-organized-in-cm-sai/article-21195

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.