छत्तीसगढ़ में CGMSC घोटाला पार्ट-2 की आशंका! स्वास्थ्य केंद्रों में बिना मांग लाखों की दवाएं डंप, कलेक्टर ने जांच के दिए आदेश

Gariyaband

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन (CGMSC) द्वारा बगैर किसी मांग के जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लाखों की दवाएं सप्लाई कर दिए जाने का मामला सामने आया है। जनपद सदस्य माखन कश्यप द्वारा उरमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान यह बड़ा खुलासा हुआ। इस मामले में जिला कलेक्टर ने तत्काल जांच समिति गठित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

 जनपद सदस्य कश्यप ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ केंद्र का दौरा किया, जहां आयुर्वेदिक अस्पताल के बरामदे में 50 से अधिक सीलबंद और 20 से ज्यादा खुले कार्टनों में दवाओं का अंबार पाया गया। इनमें आई फ्लू, पीलिया सहित विभिन्न बीमारियों की दवाएं, सिरप, कैनुला और दस्ताने शामिल थे। कश्यप ने इसका वीडियो बनाकर जिम्मेदार अधिकारियों को भेजा और सोशल मीडिया पर साझा किया।

प्रभारी ने दी सफाई, लेकिन स्वीकार की गड़बड़ी

उरमाल स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सनत कुंभकार ने कहा कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) के मूल्यांकन के चलते अस्पताल में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते आयुर्वेदिक अस्पताल में अस्थायी रूप से दवाओं को संग्रहित किया गया है, जिसके लिए संस्थान की लिखित अनुमति ली गई थी। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बारिश के चलते कुछ दवाएं खराब हो गई हैं।

कश्यप ने लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

जनपद सदस्य माखन कश्यप ने दावा किया है कि सिर्फ उरमाल ही नहीं, बल्कि जिले के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी इसी तरह बगैर मांग के करोड़ों रुपए की दवाएं भेजी गई हैं। उन्होंने इसे CGMSC के पूर्व के 550 करोड़ के चर्चित घोटाले की तर्ज पर 'पार्ट-2' घोटाले की संज्ञा दी है। कश्यप ने कहा कि इतनी मात्रा में दवाएं भेजी गई हैं कि वे सालभर बाद भी खत्म नहीं होंगी। उन्होंने संदेह जताया कि इस पूरे मामले में ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों की मिलीभगत हो सकती है।

जांच के बाद खुलेंगे और राज?

फिलहाल कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम बना दी है, जो एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह राज्य स्तर पर एक और बड़ा चिकित्सा घोटाला बन सकता है। इससे न केवल सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग उजागर होता है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ भी गंभीर खिलवाड़ की आशंका जाहिर होती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में CGMSC घोटाला पार्ट-2 की आशंका! स्वास्थ्य केंद्रों में बिना मांग लाखों की दवाएं डंप, कलेक्टर ने जांच के दिए आदेश

Gariyaband

 जनपद सदस्य कश्यप ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ केंद्र का दौरा किया, जहां आयुर्वेदिक अस्पताल के बरामदे में 50 से अधिक सीलबंद और 20 से ज्यादा खुले कार्टनों में दवाओं का अंबार पाया गया। इनमें आई फ्लू, पीलिया सहित विभिन्न बीमारियों की दवाएं, सिरप, कैनुला और दस्ताने शामिल थे। कश्यप ने इसका वीडियो बनाकर जिम्मेदार अधिकारियों को भेजा और सोशल मीडिया पर साझा किया।

प्रभारी ने दी सफाई, लेकिन स्वीकार की गड़बड़ी

उरमाल स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सनत कुंभकार ने कहा कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) के मूल्यांकन के चलते अस्पताल में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते आयुर्वेदिक अस्पताल में अस्थायी रूप से दवाओं को संग्रहित किया गया है, जिसके लिए संस्थान की लिखित अनुमति ली गई थी। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बारिश के चलते कुछ दवाएं खराब हो गई हैं।

कश्यप ने लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

जनपद सदस्य माखन कश्यप ने दावा किया है कि सिर्फ उरमाल ही नहीं, बल्कि जिले के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी इसी तरह बगैर मांग के करोड़ों रुपए की दवाएं भेजी गई हैं। उन्होंने इसे CGMSC के पूर्व के 550 करोड़ के चर्चित घोटाले की तर्ज पर 'पार्ट-2' घोटाले की संज्ञा दी है। कश्यप ने कहा कि इतनी मात्रा में दवाएं भेजी गई हैं कि वे सालभर बाद भी खत्म नहीं होंगी। उन्होंने संदेह जताया कि इस पूरे मामले में ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों की मिलीभगत हो सकती है।

जांच के बाद खुलेंगे और राज?

फिलहाल कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम बना दी है, जो एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह राज्य स्तर पर एक और बड़ा चिकित्सा घोटाला बन सकता है। इससे न केवल सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग उजागर होता है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ भी गंभीर खिलवाड़ की आशंका जाहिर होती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cgmsc-scam-part-2-in-chhattisgarh-fears-the-drugs-worth-millions/article-19114

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.