भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का हार्ट अटैक से निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

Indor

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात वे सीहोर के एक रिसोर्ट में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से लौटने के बाद बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत केवल्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत

परिजनों के मुताबिक, सलूजा शादी से लौटने के बाद घर पर खाना खाकर आराम कर रहे थे। तभी उन्हें घबराहट और उल्टी की शिकायत हुई। पहले उन्होंने इसे सामान्य एसिडिटी समझा, लेकिन हालत तेजी से बिगड़ी। समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय थे सलूजा

नरेंद्र सलूजा पहले कांग्रेस में रह चुके थे और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया को-ऑर्डिनेटर के रूप में काम कर चुके थे। हालांकि 2022 में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने कांग्रेस छोड़कर 25 नवंबर को भाजपा का दामन थाम लिया। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें सीएम हाउस में भाजपा की सदस्यता दिलाई थी।

सोशल मीडिया के सबसे सक्रिय प्रवक्ताओं में से एक

सलूजा राजनीतिक घटनाक्रमों पर पैनी नजर रखते थे और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। वे मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों के बयानों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करते थे। कांग्रेस के कार्यकाल में वे लगातार भाजपा पर हमला करते थे, और भाजपा में आने के बाद सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करने में लगे रहे। 

बेटी के लौटने के बाद होगा अंतिम संस्कार

सलूजा की बेटी अमेरिका में रहती हैं, और उनके इंदौर पहुंचने में लगभग 48 घंटे का समय लग सकता है। परिजनों ने जानकारी दी है कि अंतिम संस्कार बेटी के आने के बाद ही किया जाएगा।

राजनीतिक और पत्रकारिता जगत में शोक

सलूजा के निधन पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक रमेश मेंदोला, और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
पत्रकार अरविंद तिवारी ने भावुक होकर कहा – "मैंने एक सच्चा हमदर्द खो दिया है। हमारे बीच 25 वर्षों की मित्रता थी।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का हार्ट अटैक से निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

Indor

 खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत

परिजनों के मुताबिक, सलूजा शादी से लौटने के बाद घर पर खाना खाकर आराम कर रहे थे। तभी उन्हें घबराहट और उल्टी की शिकायत हुई। पहले उन्होंने इसे सामान्य एसिडिटी समझा, लेकिन हालत तेजी से बिगड़ी। समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय थे सलूजा

नरेंद्र सलूजा पहले कांग्रेस में रह चुके थे और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया को-ऑर्डिनेटर के रूप में काम कर चुके थे। हालांकि 2022 में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने कांग्रेस छोड़कर 25 नवंबर को भाजपा का दामन थाम लिया। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें सीएम हाउस में भाजपा की सदस्यता दिलाई थी।

सोशल मीडिया के सबसे सक्रिय प्रवक्ताओं में से एक

सलूजा राजनीतिक घटनाक्रमों पर पैनी नजर रखते थे और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। वे मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों के बयानों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करते थे। कांग्रेस के कार्यकाल में वे लगातार भाजपा पर हमला करते थे, और भाजपा में आने के बाद सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करने में लगे रहे। 

बेटी के लौटने के बाद होगा अंतिम संस्कार

सलूजा की बेटी अमेरिका में रहती हैं, और उनके इंदौर पहुंचने में लगभग 48 घंटे का समय लग सकता है। परिजनों ने जानकारी दी है कि अंतिम संस्कार बेटी के आने के बाद ही किया जाएगा।

राजनीतिक और पत्रकारिता जगत में शोक

सलूजा के निधन पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक रमेश मेंदोला, और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
पत्रकार अरविंद तिवारी ने भावुक होकर कहा – "मैंने एक सच्चा हमदर्द खो दिया है। हमारे बीच 25 वर्षों की मित्रता थी।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjp-spokesperson-narendra-saluja-died-of-heart-attack/article-19136

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.