शादी समारोह से मासूम का अपहरण, CCTV फुटेज से पकड़ा गया आरोपी

Gwalior

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब एक शादी समारोह के दौरान ढाई साल की बच्ची लापता हो गई। घटना कंपू थाना क्षेत्र स्थित बाबा मैरिज गार्डन की है, जहां झांसी से आई एक महिला अपनी बेटी के साथ शादी में शरीक होने पहुंची थी। रात करीब 11:30 बजे अचानक बच्ची गायब हो गई, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

 परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मैरिज गार्डन और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक युवक मासूम को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।

लगभग 50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान और लोकेशन का सुराग मिल गया। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करते हुए महज 3 घंटे के भीतर आरोपी को नई सड़क इलाके के बावन पाएगा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया।

आरोपी की पहचान प्रवेश जाटव के रूप में हुई है, जो नई सड़क क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे की हालत में था और उसी शादी समारोह में मेहमान के तौर पर आया था। उसने बच्ची को अकेला पाकर उसे उठाकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सक्रियता से वह ज्यादा दूर नहीं जा सका।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। बच्ची को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

शादी समारोह से मासूम का अपहरण, CCTV फुटेज से पकड़ा गया आरोपी

Gwalior

 परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मैरिज गार्डन और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक युवक मासूम को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।

लगभग 50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान और लोकेशन का सुराग मिल गया। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करते हुए महज 3 घंटे के भीतर आरोपी को नई सड़क इलाके के बावन पाएगा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया।

आरोपी की पहचान प्रवेश जाटव के रूप में हुई है, जो नई सड़क क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे की हालत में था और उसी शादी समारोह में मेहमान के तौर पर आया था। उसने बच्ची को अकेला पाकर उसे उठाकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सक्रियता से वह ज्यादा दूर नहीं जा सका।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। बच्ची को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/innocent-kidnapped-from-cctv-footage-from-the-wedding-ceremony/article-19122

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.