ग्रामीण परिवहन को मिलेगा बढ़ावा, तकनीकी शिक्षा और शिक्षकों के लिए भी बड़े फैसले: छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक में कई ऐलान

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के विकास को गति देने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें सबसे महत्वपूर्ण फैसला प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में परिवहन सुविधा बढ़ाने का है।

 ग्रामीण बस सेवा योजना को मिली हरी झंडी
बैठक में 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना' को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन के लिए 18 से 42 सीटों वाले हल्के एवं मध्यम मोटरयान संचालन की अनुमति दी जाएगी। इसका लाभ राज्य के स्थानीय निवासियों को मिलेगा, जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए नए ग्रामीण मार्गों के चयन हेतु राज्य और जिला स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया निविदा के माध्यम से की जाएगी, जिसमें पहले तीन वर्षों तक परमिट पर चलने वाले वाहनों को टैक्स में पूरी छूट मिलेगी। साथ ही प्रति किलोमीटर संचालन पर सरकार द्वारा क्रमशः 26, 24 और 22 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और एड्स पीड़ितों को किराए में पूरी छूट मिलेगी, जबकि नक्सल प्रभावित व्यक्तियों को आधे किराए की राहत दी जाएगी।

NIELIT की स्थापना से तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नवा रायपुर में 'State of Art NIELIT Centre' की स्थापना की जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) को 10.023 एकड़ भूमि निःशुल्क आवंटित करने का निर्णय लिया गया है। यह केंद्र राज्य के युवाओं को डिजिटल कौशल और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा।

कृषक उन्नति योजना का दायरा बढ़ा
राज्य सरकार ने रेगहा, बटाई, लीज या डुबान क्षेत्र पर खेती करने वाले किसानों को 'कृषक उन्नति योजना' के अंतर्गत आदान सहायता देने का फैसला लिया है। इस योजना के संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार खरीफ सीजन में जिन किसानों से सहकारी समितियों अथवा राज्य बीज निगम ने धान या धान बीज खरीदा है, उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा।

शिक्षकों के हित में बड़ा फैसला
कैबिनेट ने 2023 की सीधी भर्ती में नियुक्ति उपरांत सेवा समाप्त किए गए 2,621 बी.एड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों को राहत दी है। इन्हें अब सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के पदों पर समायोजित किया जाएगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है। समायोजन के लिए पहले अनुसूचित क्षेत्र के जिलों, फिर सीमावर्ती और अंत में अन्य जिलों को प्राथमिकता दी जाएगी। कला/विज्ञान संकाय से 12वीं पास शिक्षकों को अर्हता पूरी करने के लिए तीन वर्ष का समय दिया जाएगा, साथ ही विशेष प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

ग्रामीण परिवहन को मिलेगा बढ़ावा, तकनीकी शिक्षा और शिक्षकों के लिए भी बड़े फैसले: छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक में कई ऐलान

Raipur, cg

 ग्रामीण बस सेवा योजना को मिली हरी झंडी
बैठक में 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना' को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन के लिए 18 से 42 सीटों वाले हल्के एवं मध्यम मोटरयान संचालन की अनुमति दी जाएगी। इसका लाभ राज्य के स्थानीय निवासियों को मिलेगा, जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए नए ग्रामीण मार्गों के चयन हेतु राज्य और जिला स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया निविदा के माध्यम से की जाएगी, जिसमें पहले तीन वर्षों तक परमिट पर चलने वाले वाहनों को टैक्स में पूरी छूट मिलेगी। साथ ही प्रति किलोमीटर संचालन पर सरकार द्वारा क्रमशः 26, 24 और 22 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और एड्स पीड़ितों को किराए में पूरी छूट मिलेगी, जबकि नक्सल प्रभावित व्यक्तियों को आधे किराए की राहत दी जाएगी।

NIELIT की स्थापना से तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नवा रायपुर में 'State of Art NIELIT Centre' की स्थापना की जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) को 10.023 एकड़ भूमि निःशुल्क आवंटित करने का निर्णय लिया गया है। यह केंद्र राज्य के युवाओं को डिजिटल कौशल और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा।

कृषक उन्नति योजना का दायरा बढ़ा
राज्य सरकार ने रेगहा, बटाई, लीज या डुबान क्षेत्र पर खेती करने वाले किसानों को 'कृषक उन्नति योजना' के अंतर्गत आदान सहायता देने का फैसला लिया है। इस योजना के संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार खरीफ सीजन में जिन किसानों से सहकारी समितियों अथवा राज्य बीज निगम ने धान या धान बीज खरीदा है, उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा।

शिक्षकों के हित में बड़ा फैसला
कैबिनेट ने 2023 की सीधी भर्ती में नियुक्ति उपरांत सेवा समाप्त किए गए 2,621 बी.एड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों को राहत दी है। इन्हें अब सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के पदों पर समायोजित किया जाएगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है। समायोजन के लिए पहले अनुसूचित क्षेत्र के जिलों, फिर सीमावर्ती और अंत में अन्य जिलों को प्राथमिकता दी जाएगी। कला/विज्ञान संकाय से 12वीं पास शिक्षकों को अर्हता पूरी करने के लिए तीन वर्ष का समय दिया जाएगा, साथ ही विशेष प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/rural-transport-will-boost-technical-education-and-big-decisions-for/article-19132

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.