MSME को अब आसानी से मिलेगा लोन, फोर्टी और सिडबी के बीच हुआ समझौता, ये होंगे फायदे

Business News

फोर्टी ने बयान जारी कर कहा कि इस समझौते के माध्यम से प्रदेश के लघु उद्यमियों को फोर्टी और सिडबी दोनों मिलकर केंद्र और राज्‍य सरकार की उद्योग प्रोत्‍साहन योजनाओं की जानकारी देंगे, कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा और आसान तरीके से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

ऑफ राजस्‍थान ट्रेड एंड इंडस्‍ट्री (फोर्टी) ने लघु उद्योगों की वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के साथ समझौता किया है। समझौता पत्र पर फोर्टी के अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल और सिडबी के महाप्रबंधक अशोक कुमार पांडेय ने हस्ताक्षर किए। फोर्टी ने बयान जारी कर कहा कि इस समझौते के माध्यम से प्रदेश के लघु उद्यमियों को फोर्टी और सिडबी दोनों मिलकर केंद्र और राज्‍य सरकार की उद्योग प्रोत्‍साहन योजनाओं की जानकारी देंगे, कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा और आसान तरीके से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

बैंक से लोन अप्रूव कराना होता है कठिन

बयान के अनुसार, सिडबी का प्रतिनिधि फोर्टी के कार्यालय में उपलब्‍ध रहकर सेवाएं प्रदान करेगा। सुरेश अग्रवाल ने बताया कि ‘राइजिंग राजस्‍थान’ में बहुत से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) ने निवेश के लिए सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) किए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद उद्योगों को ऋण की आवश्यकता होगी। आमतौर पर बैंक से लोन अप्रूव कराना बेहद जटिल प्रक्रिया है, लेकिन फोर्टी और सिडबी के समझौते से उद्यमियों को उचित परामर्श मिलेगा और आसानी से ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

उद्यमियों की वित्तीय समस्या का होगा समाधान

सिडबी के महाप्रबंधक पांडे ने कहा कि हम उद्यमियों को ऋण के साथ विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण, कार्यशाला, सेमिनार के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करेंगे। सिडबी का प्रतिनिधि फोर्टी कार्यालय में अपनी सेवाएं देगा, जिससे कभी भी फोर्टी के सदस्य विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर फोर्टी संरक्षक सुरजाराम मील ने कहा कि फोर्टी और सिडबी मिलकर प्रदेश में निवेश और उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण बनाएंगे। इससे उद्यमियों की वित्तीय समस्‍या का समाधान होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Feb 2025 By दैनिक जागरण

MSME को अब आसानी से मिलेगा लोन, फोर्टी और सिडबी के बीच हुआ समझौता, ये होंगे फायदे

Business News

ऑफ राजस्‍थान ट्रेड एंड इंडस्‍ट्री (फोर्टी) ने लघु उद्योगों की वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के साथ समझौता किया है। समझौता पत्र पर फोर्टी के अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल और सिडबी के महाप्रबंधक अशोक कुमार पांडेय ने हस्ताक्षर किए। फोर्टी ने बयान जारी कर कहा कि इस समझौते के माध्यम से प्रदेश के लघु उद्यमियों को फोर्टी और सिडबी दोनों मिलकर केंद्र और राज्‍य सरकार की उद्योग प्रोत्‍साहन योजनाओं की जानकारी देंगे, कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा और आसान तरीके से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

बैंक से लोन अप्रूव कराना होता है कठिन

बयान के अनुसार, सिडबी का प्रतिनिधि फोर्टी के कार्यालय में उपलब्‍ध रहकर सेवाएं प्रदान करेगा। सुरेश अग्रवाल ने बताया कि ‘राइजिंग राजस्‍थान’ में बहुत से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) ने निवेश के लिए सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) किए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद उद्योगों को ऋण की आवश्यकता होगी। आमतौर पर बैंक से लोन अप्रूव कराना बेहद जटिल प्रक्रिया है, लेकिन फोर्टी और सिडबी के समझौते से उद्यमियों को उचित परामर्श मिलेगा और आसानी से ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

उद्यमियों की वित्तीय समस्या का होगा समाधान

सिडबी के महाप्रबंधक पांडे ने कहा कि हम उद्यमियों को ऋण के साथ विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण, कार्यशाला, सेमिनार के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करेंगे। सिडबी का प्रतिनिधि फोर्टी कार्यालय में अपनी सेवाएं देगा, जिससे कभी भी फोर्टी के सदस्य विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर फोर्टी संरक्षक सुरजाराम मील ने कहा कि फोर्टी और सिडबी मिलकर प्रदेश में निवेश और उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण बनाएंगे। इससे उद्यमियों की वित्तीय समस्‍या का समाधान होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/msme-will-now-get-easily-comfortable-between-lone-fort-and/article-9827

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.