बघेल का बड़ा आरोप: बस्तर के संसाधनों को उद्योगपतियों के हाथ सौंपने की साजिश

Raipur, CG

On

कांग्रेस की न्याय यात्रा के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बस्तर क्षेत्र के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों को बड़े उद्योगपतियों को सौंपने का षड्यंत्र रच रही है। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘नगरनार स्टील प्लांट निजीकरण नहीं होगा’ की गारंटी के बावजूद प्लांट को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

गारंटी के बावजूद प्लांट को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर के आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा और उनकी संसाधनों के संरक्षण के लिए कांग्रेस हमेशा खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को आदिवासी अधिकारों के खिलाफ बताते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन के अधिकार धीरे-धीरे आदिवासियों से छीने जा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुछ कॉर्पोरेट घरानों की नजर बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों पर है, जो कि पूरी तरह से अवैध कटाई और खनन के जरिए हो रहा है। उन्होंने बताया कि बीजापुर के स्टार क्षेत्र में कोरंडम खदान के पास सैकड़ों पेड़ों की चुपचाप कटाई कर दी गई, लेकिन वन विभाग और पर्यावरण विभाग समेत संबंधित अधिकारी इस पर अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बस्तर के संसाधनों को लूटने का यह आदेश किसके निर्देश पर हो रहा है।

न्याय यात्रा में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव, पूर्व विधायक रेखचंद जैन सहित कई वरिष्ठ नेता इस आयोजन में शामिल थे।

पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने नगरनार प्लांट के निजीकरण को रोकने का वादा किया था। लेकिन आज भी केंद्र सरकार की वेबसाइट पर प्लांट के निजीकरण की प्रक्रिया सक्रिय है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ सशक्त विरोध करती रहेगी।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 May 2025 By Nitin Trivedi

बघेल का बड़ा आरोप: बस्तर के संसाधनों को उद्योगपतियों के हाथ सौंपने की साजिश

Raipur, CG

गारंटी के बावजूद प्लांट को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर के आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा और उनकी संसाधनों के संरक्षण के लिए कांग्रेस हमेशा खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को आदिवासी अधिकारों के खिलाफ बताते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन के अधिकार धीरे-धीरे आदिवासियों से छीने जा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुछ कॉर्पोरेट घरानों की नजर बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों पर है, जो कि पूरी तरह से अवैध कटाई और खनन के जरिए हो रहा है। उन्होंने बताया कि बीजापुर के स्टार क्षेत्र में कोरंडम खदान के पास सैकड़ों पेड़ों की चुपचाप कटाई कर दी गई, लेकिन वन विभाग और पर्यावरण विभाग समेत संबंधित अधिकारी इस पर अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बस्तर के संसाधनों को लूटने का यह आदेश किसके निर्देश पर हो रहा है।

न्याय यात्रा में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव, पूर्व विधायक रेखचंद जैन सहित कई वरिष्ठ नेता इस आयोजन में शामिल थे।

पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने नगरनार प्लांट के निजीकरण को रोकने का वादा किया था। लेकिन आज भी केंद्र सरकार की वेबसाइट पर प्लांट के निजीकरण की प्रक्रिया सक्रिय है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ सशक्त विरोध करती रहेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/baghels-big-charge-conspiracy-to-hand-over-bastars-resources-to/article-22364

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.