PNB का वित्तीय जलवा: FY 2024-25 की चौथी तिमाही में 52% लाभ उछाल के बाद बड़ा प्लान

Business News

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 प्रतिशत की छलांग के साथ 4,567 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है।

यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 3,010 करोड़ रुपये के मुनाफे से काफी अधिक है। बैंक की कुल आय भी बढ़कर 36,705 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 32,361 करोड़ रुपये थी।

वसूली और स्लिपेज पर कड़ी पकड़

PNB ने आगामी वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 16,000 करोड़ रुपये की वसूली का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है, जो पिछले साल की 14,336 करोड़ रुपये की वसूली से काफी बढ़कर है। बैंक ने स्लिपेज अनुपात को एक प्रतिशत से भी कम रखने का संकल्प लिया है। बैंकिंग जगत में स्लिपेज का अर्थ होता है, नियमित किस्त अदायगी वाले अच्छे कर्ज का फंसे हुए ऋण में बदल जाना। PNB की चौथी तिमाही में स्लिपेज अनुपात केवल 0.73 प्रतिशत रहा।

PNB के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक चंद्रा ने कहा कि आने वाले समय में वसूली बढ़ाने और नए स्लिपेज को रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि तिमाही आधार पर स्लिपेज लगभग 1,500 करोड़ से 1,700 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

तकनीकी बट्टा खातों से 6,000 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य

PNB इस बार तकनीकी बट्टा खातों से वसूली पर खास फोकस कर रहा है। बैंक का तकनीकी बट्टा खाता लगभग 91,000 करोड़ रुपये का है, जिसमें 96 प्रतिशत से अधिक प्रावधान कवरेज अनुपात है। अशोक चंद्रा के अनुसार, तकनीकी बट्टा खातों से इस वर्ष लगभग 6,000 करोड़ रुपये की वसूली की उम्मीद है। इसलिए बैंक ने प्रत्येक तिमाही में कम से कम 1,500 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य रखा है।

लाभ वृद्धि के प्रमुख कारण

PNB के तिमाही नतीजों पर बोलते हुए अशोक चंद्रा ने कहा कि बैंक के लाभ में वृद्धि का मुख्य श्रेय कुल कारोबार के विस्तार, तकनीकी बट्टे खातों से वसूली और ट्रेजरी आय को दिया जा सकता है। ब्याज आय भी बढ़कर 31,989 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 28,113 करोड़ रुपये थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2025 By दैनिक जागरण

PNB का वित्तीय जलवा: FY 2024-25 की चौथी तिमाही में 52% लाभ उछाल के बाद बड़ा प्लान

Business News

यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 3,010 करोड़ रुपये के मुनाफे से काफी अधिक है। बैंक की कुल आय भी बढ़कर 36,705 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 32,361 करोड़ रुपये थी।

वसूली और स्लिपेज पर कड़ी पकड़

PNB ने आगामी वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 16,000 करोड़ रुपये की वसूली का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है, जो पिछले साल की 14,336 करोड़ रुपये की वसूली से काफी बढ़कर है। बैंक ने स्लिपेज अनुपात को एक प्रतिशत से भी कम रखने का संकल्प लिया है। बैंकिंग जगत में स्लिपेज का अर्थ होता है, नियमित किस्त अदायगी वाले अच्छे कर्ज का फंसे हुए ऋण में बदल जाना। PNB की चौथी तिमाही में स्लिपेज अनुपात केवल 0.73 प्रतिशत रहा।

PNB के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक चंद्रा ने कहा कि आने वाले समय में वसूली बढ़ाने और नए स्लिपेज को रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि तिमाही आधार पर स्लिपेज लगभग 1,500 करोड़ से 1,700 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

तकनीकी बट्टा खातों से 6,000 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य

PNB इस बार तकनीकी बट्टा खातों से वसूली पर खास फोकस कर रहा है। बैंक का तकनीकी बट्टा खाता लगभग 91,000 करोड़ रुपये का है, जिसमें 96 प्रतिशत से अधिक प्रावधान कवरेज अनुपात है। अशोक चंद्रा के अनुसार, तकनीकी बट्टा खातों से इस वर्ष लगभग 6,000 करोड़ रुपये की वसूली की उम्मीद है। इसलिए बैंक ने प्रत्येक तिमाही में कम से कम 1,500 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य रखा है।

लाभ वृद्धि के प्रमुख कारण

PNB के तिमाही नतीजों पर बोलते हुए अशोक चंद्रा ने कहा कि बैंक के लाभ में वृद्धि का मुख्य श्रेय कुल कारोबार के विस्तार, तकनीकी बट्टे खातों से वसूली और ट्रेजरी आय को दिया जा सकता है। ब्याज आय भी बढ़कर 31,989 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 28,113 करोड़ रुपये थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/pnbs-financial-circum/article-22195

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.