बिहार में पीएम मोदी का मेगा दौरा: पटना में भव्य रोड शो, 32 स्थानों पर होगा सम्मान, एयरपोर्ट का लोकार्पण और कई परियोजनाओं की सौगात

Jagran Desk

On

। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 मई को दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे, जो राजनीतिक, सामाजिक और रणनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है।

इस दौरे के दौरान वे राजधानी पटना में एक मेगा रोड शो करेंगे, जहां ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि पीएम मोदी उसी धरती पर लौट रहे हैं, जहां से उन्होंने पाकिस्तान को सबक सिखाने की हुंकार भरी थी।

पटना में मेगा रोड शो, 32 स्थानों पर होगा भव्य स्वागत

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री का पटना में ऐतिहासिक रोड शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें 32 अलग-अलग जगहों पर उनका अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जुटेंगे। अनुमान है कि इस रोड शो में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे, जो बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा रोड शो साबित हो सकता है।

जायसवाल ने स्पष्ट किया कि यह स्वागत समारोह किसी राजनीतिक दल का आयोजन नहीं होगा, बल्कि सामाजिक और गैर-राजनीतिक संगठनों द्वारा किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की सैन्य सफलता, विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाइयों, को लेकर आभार प्रकट करना है।

एयरपोर्ट के उद्घाटन से लेकर रोहतास रैली तक का शेड्यूल

प्रधानमंत्री अपने दौरे के पहले दिन 29 मई को पटना में एक नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद बिहटा में एक अन्य एयरपोर्ट की आधारशिला रखी जाएगी। इसके बाद वे पटना बीजेपी कार्यालय का दौरा करेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

दूसरे दिन 30 मई को पीएम मोदी रोहतास जिले के बिक्रमगंज में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। यह जनसभा चुनावी दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें वे जनता से सीधा संवाद करेंगे।

फिर आएंगे बिहार, मिलेगी नई सौगात

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी खुलासा किया कि प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने फिर से बिहार आएंगे और एक और बड़ी सौगात देंगे। हालांकि उनके आगामी दौरे की तारीख और स्थान का विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

प्रधानमंत्री के इस दो दिवसीय दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। पटना और रोहतास में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की जा रही है। ड्रोन कैमरों से निगरानी और बम निरोधक दस्तों को भी तैनात किया गया है ताकि किसी प्रकार की कोई चूक न हो।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 May 2025 By Nitin Trivedi

बिहार में पीएम मोदी का मेगा दौरा: पटना में भव्य रोड शो, 32 स्थानों पर होगा सम्मान, एयरपोर्ट का लोकार्पण और कई परियोजनाओं की सौगात

Jagran Desk

इस दौरे के दौरान वे राजधानी पटना में एक मेगा रोड शो करेंगे, जहां ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि पीएम मोदी उसी धरती पर लौट रहे हैं, जहां से उन्होंने पाकिस्तान को सबक सिखाने की हुंकार भरी थी।

पटना में मेगा रोड शो, 32 स्थानों पर होगा भव्य स्वागत

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री का पटना में ऐतिहासिक रोड शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें 32 अलग-अलग जगहों पर उनका अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जुटेंगे। अनुमान है कि इस रोड शो में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे, जो बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा रोड शो साबित हो सकता है।

जायसवाल ने स्पष्ट किया कि यह स्वागत समारोह किसी राजनीतिक दल का आयोजन नहीं होगा, बल्कि सामाजिक और गैर-राजनीतिक संगठनों द्वारा किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की सैन्य सफलता, विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाइयों, को लेकर आभार प्रकट करना है।

एयरपोर्ट के उद्घाटन से लेकर रोहतास रैली तक का शेड्यूल

प्रधानमंत्री अपने दौरे के पहले दिन 29 मई को पटना में एक नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद बिहटा में एक अन्य एयरपोर्ट की आधारशिला रखी जाएगी। इसके बाद वे पटना बीजेपी कार्यालय का दौरा करेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

दूसरे दिन 30 मई को पीएम मोदी रोहतास जिले के बिक्रमगंज में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। यह जनसभा चुनावी दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें वे जनता से सीधा संवाद करेंगे।

फिर आएंगे बिहार, मिलेगी नई सौगात

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी खुलासा किया कि प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने फिर से बिहार आएंगे और एक और बड़ी सौगात देंगे। हालांकि उनके आगामी दौरे की तारीख और स्थान का विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

प्रधानमंत्री के इस दो दिवसीय दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। पटना और रोहतास में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की जा रही है। ड्रोन कैमरों से निगरानी और बम निरोधक दस्तों को भी तैनात किया गया है ताकि किसी प्रकार की कोई चूक न हो।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modis-mega-tour-in-bihar-will-be-honored-at/article-22350

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.