एमपी में सरकारी कामकाज को मिली नई रफ्तार: विभागाध्यक्षों के वित्तीय अधिकार बढ़े, 80% मेडिकल एडवांस की मंजूरी

Bhopal, MP

On

मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी तंत्र में पारदर्शिता और निर्णय क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से विभागाध्यक्षों के वित्तीय अधिकारों में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘वित्तीय अधिकारों के प्रत्यायोजन 2025’ को मंजूरी दी गई, जिससे अब अधिकारी त्वरित निर्णय लेने में सक्षम होंगे और बजट का अधिकतम उपयोग संभव हो सकेगा।

13 साल पुराने नियम खत्म, पुराने पद भी हटाए गए
सरकार ने 2012 के पुराने वित्तीय नियमों को खत्म कर नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत विभागों को अब अपने कर्मचारियों को 80 प्रतिशत तक का मेडिकल एडवांस देने का अधिकार होगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की पूर्व अनुमति आवश्यक नहीं होगी। साथ ही, ‘टाइपराइटर’ जैसे अप्रचलित पदों को हटाकर ‘कंप्यूटर ऑपरेटर’ जैसे आधुनिक पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है, जिससे सरकारी कामकाज डिजिटल युग के अनुरूप होगा।

विजयवर्गीय ने दी बैठक की जानकारी
कैबिनेट बैठक के बाद नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के दिशा-निर्देशों को बैठक में साझा किया गया। कृषि, निवेश और पर्यटन को लेकर भी कई अहम निर्णय लिए गए।

निवेश और पर्यटन पर विशेष जोर
प्रदेश सरकार ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ की तैयारी में जुटी है। इसके तहत निवेश को आकर्षित करने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने, पर्यटन को वैश्विक स्तर पर ले जाने और किसानों की आय बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। नरसिंहपुर में आयोजित कृषि समागम में आए निवेश प्रस्तावों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

विवादित मंत्री विजय शाह लगातार बैठक से रहे अनुपस्थित
कैबिनेट मंत्री विजय शाह एक बार फिर बैठक से गैरहाजिर रहे। बता दें कि उनके द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच चुका है। माना जा रहा है कि कोर्ट के फैसले तक उन्हें कैबिनेट से दूर रखा गया है।

जल संसाधन और शहरी नियोजन पर भी चर्चा
राज्य में जल प्रबंधन के लिए ‘नदी ग्रिड योजना’ और छोटे शहरों की सुव्यवस्थित बसाहट के लिए मास्टर प्लान तैयार करने का निर्णय लिया गया। टू-टियर और थ्री-टियर शहरों में नियोजन को गति देने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण है।

महिला स्वास्थ्य और जागरूकता शिविर भी होंगे
27 मई से देवी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में प्रदेशभर के सरकारी व निजी महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अगले चार दिन महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलेंगे, जिनमें विशेष जांच शिविर लगाए जाएंगे।

31 मई को भोपाल में महिला महासम्मेलन, पीएम मोदी करेंगे संबोधित
31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाले महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। वे वर्चुअली इंदौर मेट्रो का उद्घाटन, सतना-दतिया एयरपोर्ट और उज्जैन के शिप्रा घाट के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यक्रमों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 May 2025 By Nitin Trivedi

एमपी में सरकारी कामकाज को मिली नई रफ्तार: विभागाध्यक्षों के वित्तीय अधिकार बढ़े, 80% मेडिकल एडवांस की मंजूरी

Bhopal, MP

13 साल पुराने नियम खत्म, पुराने पद भी हटाए गए
सरकार ने 2012 के पुराने वित्तीय नियमों को खत्म कर नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत विभागों को अब अपने कर्मचारियों को 80 प्रतिशत तक का मेडिकल एडवांस देने का अधिकार होगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की पूर्व अनुमति आवश्यक नहीं होगी। साथ ही, ‘टाइपराइटर’ जैसे अप्रचलित पदों को हटाकर ‘कंप्यूटर ऑपरेटर’ जैसे आधुनिक पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है, जिससे सरकारी कामकाज डिजिटल युग के अनुरूप होगा।

विजयवर्गीय ने दी बैठक की जानकारी
कैबिनेट बैठक के बाद नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के दिशा-निर्देशों को बैठक में साझा किया गया। कृषि, निवेश और पर्यटन को लेकर भी कई अहम निर्णय लिए गए।

निवेश और पर्यटन पर विशेष जोर
प्रदेश सरकार ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ की तैयारी में जुटी है। इसके तहत निवेश को आकर्षित करने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने, पर्यटन को वैश्विक स्तर पर ले जाने और किसानों की आय बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। नरसिंहपुर में आयोजित कृषि समागम में आए निवेश प्रस्तावों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

विवादित मंत्री विजय शाह लगातार बैठक से रहे अनुपस्थित
कैबिनेट मंत्री विजय शाह एक बार फिर बैठक से गैरहाजिर रहे। बता दें कि उनके द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच चुका है। माना जा रहा है कि कोर्ट के फैसले तक उन्हें कैबिनेट से दूर रखा गया है।

जल संसाधन और शहरी नियोजन पर भी चर्चा
राज्य में जल प्रबंधन के लिए ‘नदी ग्रिड योजना’ और छोटे शहरों की सुव्यवस्थित बसाहट के लिए मास्टर प्लान तैयार करने का निर्णय लिया गया। टू-टियर और थ्री-टियर शहरों में नियोजन को गति देने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण है।

महिला स्वास्थ्य और जागरूकता शिविर भी होंगे
27 मई से देवी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में प्रदेशभर के सरकारी व निजी महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अगले चार दिन महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलेंगे, जिनमें विशेष जांच शिविर लगाए जाएंगे।

31 मई को भोपाल में महिला महासम्मेलन, पीएम मोदी करेंगे संबोधित
31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाले महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। वे वर्चुअली इंदौर मेट्रो का उद्घाटन, सतना-दतिया एयरपोर्ट और उज्जैन के शिप्रा घाट के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यक्रमों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/government-functioning-in-mp-got-new-pace-department-heads-of/article-22358

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.