अमावस्या स्नान बना त्रासदी: हरदा में नर्मदा नदी में डूबे तीन युवक, एक की जान बचाकर खुद डूब गया रामदास

Harda, MP

On

अमावस्या के पावन अवसर पर नर्मदा नदी में स्नान करने पहुंचे चार युवकों की धार्मिक आस्था एक दुखद हादसे में बदल गई। हरदा ज़िले के लछौरा घाट पर मंगलवार को हुई इस घटना में तीन युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक को एक स्थानीय ग्रामीण ने बहादुरी दिखाते हुए बचा लिया। दुर्भाग्यवश, वह बहादुर ग्रामीण खुद जान गंवा बैठा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डगमानीमा गांव निवासी देवेंद्र उर्फ देवू जाट (23), भुन्नास गांव का करण सिरोही (20) और मोहित जाट अमावस्या स्नान के लिए सुबह 8 बजे घर से निकले थे। स्नान करते समय तीनों नदी के उस हिस्से में पहुंच गए जहां पानी की गहराई और बहाव दोनों अधिक थे।

जब तीनों युवक डूबने लगे, तो लहारपुर निवासी 38 वर्षीय रामदास, जो घाट पर पूजा कर रहा था, ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। उसने मोहित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन जब दोबारा देवेंद्र और करण को बचाने उतरा, तो खुद नदी के तेज बहाव में डूब गया।

घटना स्थल पर मची अफरा-तफरी

हादसे की सूचना मिलते ही होमगार्ड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए टिमरनी भिजवाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

शौर्य की मिसाल बना रामदास

रामदास की इस बहादुरी को क्षेत्र में सराहा जा रहा है। उसके दोस्त रामनारायण बंजारा ने बताया कि घटना के वक्त रामदास पूजा कर रहा था। जैसे ही उसने युवकों को डूबते देखा, वह तुरंत कूद पड़ा और जान की परवाह किए बिना एक युवक को बचाया। यह उसके साहस और मानवता की मिसाल है।

शोक में डूबा गांव

देवेंद्र, करण और रामदास की असामयिक मृत्यु से उनके गांवों में शोक की लहर है। देवेंद्र की दो साल पहले शादी हुई थी और उसका सात महीने का बेटा है। करण अविवाहित था और खेती करता था। रामदास, जो कि दिहाड़ी मजदूर था, अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है।

प्रशासन से मदद की मांग

स्थानीय लोगों और परिजनों ने प्रशासन से इस घटना की गंभीरता को देखते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और रामदास को मरणोपरांत सम्मान देने की मांग की है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 May 2025 By Nitin Trivedi

अमावस्या स्नान बना त्रासदी: हरदा में नर्मदा नदी में डूबे तीन युवक, एक की जान बचाकर खुद डूब गया रामदास

Harda, MP

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डगमानीमा गांव निवासी देवेंद्र उर्फ देवू जाट (23), भुन्नास गांव का करण सिरोही (20) और मोहित जाट अमावस्या स्नान के लिए सुबह 8 बजे घर से निकले थे। स्नान करते समय तीनों नदी के उस हिस्से में पहुंच गए जहां पानी की गहराई और बहाव दोनों अधिक थे।

जब तीनों युवक डूबने लगे, तो लहारपुर निवासी 38 वर्षीय रामदास, जो घाट पर पूजा कर रहा था, ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। उसने मोहित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन जब दोबारा देवेंद्र और करण को बचाने उतरा, तो खुद नदी के तेज बहाव में डूब गया।

घटना स्थल पर मची अफरा-तफरी

हादसे की सूचना मिलते ही होमगार्ड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए टिमरनी भिजवाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

शौर्य की मिसाल बना रामदास

रामदास की इस बहादुरी को क्षेत्र में सराहा जा रहा है। उसके दोस्त रामनारायण बंजारा ने बताया कि घटना के वक्त रामदास पूजा कर रहा था। जैसे ही उसने युवकों को डूबते देखा, वह तुरंत कूद पड़ा और जान की परवाह किए बिना एक युवक को बचाया। यह उसके साहस और मानवता की मिसाल है।

शोक में डूबा गांव

देवेंद्र, करण और रामदास की असामयिक मृत्यु से उनके गांवों में शोक की लहर है। देवेंद्र की दो साल पहले शादी हुई थी और उसका सात महीने का बेटा है। करण अविवाहित था और खेती करता था। रामदास, जो कि दिहाड़ी मजदूर था, अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है।

प्रशासन से मदद की मांग

स्थानीय लोगों और परिजनों ने प्रशासन से इस घटना की गंभीरता को देखते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और रामदास को मरणोपरांत सम्मान देने की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/amavasya-bath-became-ramdas-himself-after-saving-three-youths-drowned/article-22360

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.