भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन की तैयारी तेज़, सीएम और बीजेपी ने गिनाई बहनों की भूमिका, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी हुआ उल्लेख

Bhopal, MP

On

देशभर में महिला सशक्तिकरण को लेकर नई ऊर्जा भरने वाला एक ऐतिहासिक आयोजन 31 मई को भोपाल में होने जा रहा है। अवसर होगा देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती का, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं राजधानी पहुंचकर ‘महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ में हिस्सा लेंगे। इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहीं।

महिला नेतृत्व को मिली पहली पंक्ति

बैठक में तय किया गया कि इस कार्यक्रम की समस्त जिम्मेदारियाँ महिलाओं के हाथों में रहेंगी। मंच की व्यवस्था से लेकर संचालन तक, हर स्तर पर महिला कार्यकर्ता नेतृत्व करेंगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसे “एक अलग तरह का कार्यक्रम” बताते हुए कहा कि बहनों ने बैठक की गरिमा को और ऊँचा किया है।

अहिल्याबाई को बताया न्याय की मूर्ति

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में देवी अहिल्या बाई होल्कर को 'न्याय की मूर्ति' बताते हुए कहा, "उन्होंने बेटे की गलती पर भी न्यायपूर्वक सजा दी थी और जीते हुए खजाने को जनता के खजाने में समर्पित किया। उन्होंने न सिर्फ विधवा विवाह और महिला स्वावलंबन को बढ़ावा दिया, बल्कि जातिगत भेदभाव भी मिटाया।"

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंजी गाथा

बैठक में हाल ही में चर्चित रहे 'ऑपरेशन सिंदूर' का भी उल्लेख हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी का नेतृत्व और हमारी सेना की कार्यवाही ने दुनिया को भारत की नारी शक्ति की असली ताकत दिखाई। उन्होंने कहा, “जिस बहन के पति को गोली मारी गई, उसने मरते समय सिर्फ इतना कहा—मोदी को कह देना।” मुख्यमंत्री ने इसे नारी सम्मान और आत्मबल की चरम अभिव्यक्ति बताया।

पीएम मोदी के आगमन पर महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि इस सम्मेलन में दो से ढाई लाख महिलाओं की उपस्थिति दर्ज होगी। “जब बैठक का स्वरूप इतना भव्य है तो 31 तारीख को आयोजन कितना ऐतिहासिक होगा, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं,” उन्होंने कहा। शर्मा ने यह भी जोड़ा कि, “पहलगाम की उन बहनों के सिंदूर को जिन्होंने मिटाया, उन्हें पाकिस्तान में घुसकर मिटा दिया गया। यह नारी स्वाभिमान की सुरक्षा का उदाहरण है।”

महिला मोर्चा संभालेगा आयोजन की कमान

कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था महिला कार्यकर्ताओं द्वारा संभाले जाने को पार्टी ने महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल बताया। वीडी शर्मा ने कहा कि हम भाई सिर्फ सहयोग में रहेंगे, नेतृत्व महिलाओं के हाथ में रहेगा।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 May 2025 By Nitin Trivedi

भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन की तैयारी तेज़, सीएम और बीजेपी ने गिनाई बहनों की भूमिका, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी हुआ उल्लेख

Bhopal, MP

महिला नेतृत्व को मिली पहली पंक्ति

बैठक में तय किया गया कि इस कार्यक्रम की समस्त जिम्मेदारियाँ महिलाओं के हाथों में रहेंगी। मंच की व्यवस्था से लेकर संचालन तक, हर स्तर पर महिला कार्यकर्ता नेतृत्व करेंगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसे “एक अलग तरह का कार्यक्रम” बताते हुए कहा कि बहनों ने बैठक की गरिमा को और ऊँचा किया है।

अहिल्याबाई को बताया न्याय की मूर्ति

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में देवी अहिल्या बाई होल्कर को 'न्याय की मूर्ति' बताते हुए कहा, "उन्होंने बेटे की गलती पर भी न्यायपूर्वक सजा दी थी और जीते हुए खजाने को जनता के खजाने में समर्पित किया। उन्होंने न सिर्फ विधवा विवाह और महिला स्वावलंबन को बढ़ावा दिया, बल्कि जातिगत भेदभाव भी मिटाया।"

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंजी गाथा

बैठक में हाल ही में चर्चित रहे 'ऑपरेशन सिंदूर' का भी उल्लेख हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी का नेतृत्व और हमारी सेना की कार्यवाही ने दुनिया को भारत की नारी शक्ति की असली ताकत दिखाई। उन्होंने कहा, “जिस बहन के पति को गोली मारी गई, उसने मरते समय सिर्फ इतना कहा—मोदी को कह देना।” मुख्यमंत्री ने इसे नारी सम्मान और आत्मबल की चरम अभिव्यक्ति बताया।

पीएम मोदी के आगमन पर महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि इस सम्मेलन में दो से ढाई लाख महिलाओं की उपस्थिति दर्ज होगी। “जब बैठक का स्वरूप इतना भव्य है तो 31 तारीख को आयोजन कितना ऐतिहासिक होगा, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं,” उन्होंने कहा। शर्मा ने यह भी जोड़ा कि, “पहलगाम की उन बहनों के सिंदूर को जिन्होंने मिटाया, उन्हें पाकिस्तान में घुसकर मिटा दिया गया। यह नारी स्वाभिमान की सुरक्षा का उदाहरण है।”

महिला मोर्चा संभालेगा आयोजन की कमान

कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था महिला कार्यकर्ताओं द्वारा संभाले जाने को पार्टी ने महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल बताया। वीडी शर्मा ने कहा कि हम भाई सिर्फ सहयोग में रहेंगे, नेतृत्व महिलाओं के हाथ में रहेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/preparation-of-women-empowerment-general-conference-in-bhopal-faster-cm/article-22356

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.