इंडिगो में बड़ी डील: गंगवाल परिवार बेचेगा 3.4% हिस्सेदारी, 6,800 करोड़ में तय हुई डील

Business News

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (InterGlobe Aviation) एक बार फिर बड़ी हिस्सेदारी बिक्री की सुर्खियों में है।

कंपनी के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल और उनके परिवारिक ट्रस्ट ने इंडिगो में अपनी 3.4% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। यह सौदा करीब 6,831 करोड़ रुपए में पूरा होने की उम्मीद है।

27 मई को पूरी होगी डील

सूत्रों के मुताबिक, यह लेनदेन मंगलवार, 27 मई को किया जाएगा। इसमें 5,175 रुपये प्रति शेयर के निचले मूल्य पर करीब 1.32 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। यह मूल्य सोमवार के बंद भाव 5,424 रुपये से लगभग 4.5% कम है।

कौन बेच रहा है हिस्सेदारी?

हिस्सेदारी बेचने वालों में राकेश गंगवाल, उनकी पत्नी शोभा गंगवाल, और चिंकरपू फैमिली ट्रस्ट शामिल हैं। इस ट्रस्ट की न्यासी शोभा गंगवाल के साथ-साथ जेपी मॉर्गन ट्रस्ट कंपनी (डेलावेयर) है। यह डील गोल्डमैन सैक्स इंडिया, मॉर्गन स्टेनली इंडिया और जेपी मॉर्गन इंडिया की मदद से की जा रही है, जो इस बिक्री में बुक रनिंग लीड मैनेजर्स की भूमिका निभा रहे हैं।

हिस्सेदारी में पहले भी की गई है कटौती

यह पहला मौका नहीं है जब गंगवाल परिवार ने इंडिगो में अपनी हिस्सेदारी बेची हो। अगस्त 2023 में, उनके फैमिली ट्रस्ट ने लगभग 9,549 करोड़ रुपए में 5.24% हिस्सेदारी बेची थी। इसके अलावा मार्च 2024 में भी एक और चरणबद्ध बिक्री की गई थी।

पारिवारिक और कारोबारी मतभेद बने वजह

गौरतलब है कि राकेश गंगवाल और दूसरे सह-संस्थापक राहुल भाटिया के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं। इन मतभेदों के चलते राकेश गंगवाल अपनी हिस्सेदारी को धीरे-धीरे बेच रहे हैं। वर्तमान में गंगवाल और उनका ट्रस्ट इंडिगो में कुल 13.5% हिस्सेदारी के मालिक हैं।

शेयर बाजार में हलचल तय

सोमवार को NSE पर इंडिगो का शेयर 1.76% की गिरावट के साथ 5,424 रुपये पर बंद हुआ था। अब इस डील की खबर के बाद मंगलवार को शेयरों में हलचल देखी जा सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 May 2025 By दैनिक जागरण

इंडिगो में बड़ी डील: गंगवाल परिवार बेचेगा 3.4% हिस्सेदारी, 6,800 करोड़ में तय हुई डील

Business News

कंपनी के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल और उनके परिवारिक ट्रस्ट ने इंडिगो में अपनी 3.4% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। यह सौदा करीब 6,831 करोड़ रुपए में पूरा होने की उम्मीद है।

27 मई को पूरी होगी डील

सूत्रों के मुताबिक, यह लेनदेन मंगलवार, 27 मई को किया जाएगा। इसमें 5,175 रुपये प्रति शेयर के निचले मूल्य पर करीब 1.32 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। यह मूल्य सोमवार के बंद भाव 5,424 रुपये से लगभग 4.5% कम है।

कौन बेच रहा है हिस्सेदारी?

हिस्सेदारी बेचने वालों में राकेश गंगवाल, उनकी पत्नी शोभा गंगवाल, और चिंकरपू फैमिली ट्रस्ट शामिल हैं। इस ट्रस्ट की न्यासी शोभा गंगवाल के साथ-साथ जेपी मॉर्गन ट्रस्ट कंपनी (डेलावेयर) है। यह डील गोल्डमैन सैक्स इंडिया, मॉर्गन स्टेनली इंडिया और जेपी मॉर्गन इंडिया की मदद से की जा रही है, जो इस बिक्री में बुक रनिंग लीड मैनेजर्स की भूमिका निभा रहे हैं।

हिस्सेदारी में पहले भी की गई है कटौती

यह पहला मौका नहीं है जब गंगवाल परिवार ने इंडिगो में अपनी हिस्सेदारी बेची हो। अगस्त 2023 में, उनके फैमिली ट्रस्ट ने लगभग 9,549 करोड़ रुपए में 5.24% हिस्सेदारी बेची थी। इसके अलावा मार्च 2024 में भी एक और चरणबद्ध बिक्री की गई थी।

पारिवारिक और कारोबारी मतभेद बने वजह

गौरतलब है कि राकेश गंगवाल और दूसरे सह-संस्थापक राहुल भाटिया के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं। इन मतभेदों के चलते राकेश गंगवाल अपनी हिस्सेदारी को धीरे-धीरे बेच रहे हैं। वर्तमान में गंगवाल और उनका ट्रस्ट इंडिगो में कुल 13.5% हिस्सेदारी के मालिक हैं।

शेयर बाजार में हलचल तय

सोमवार को NSE पर इंडिगो का शेयर 1.76% की गिरावट के साथ 5,424 रुपये पर बंद हुआ था। अब इस डील की खबर के बाद मंगलवार को शेयरों में हलचल देखी जा सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/gangwal-family-will-sell-a-large-deal-in-indigo-34/article-22287

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.