आकाशीय बिजली गिरने से बालक समेत 15 बकरियों की मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही से 7 मवेशी काल के गाल में

Korba, CG

On

। छत्तीसगढ़ में बदलते मौसम ने जहां किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं विद्युत विभाग की लापरवाही ने उनके दुखों को और गहरा कर दिया है। कोरबा जिले के छुईडोडा सोल्वा क्षेत्र में तेज आकाशीय बिजली गिरने से एक 15 वर्षीय बालक की मौत के साथ-साथ 15 बकरियां भी दम तोड़ गईं।

वहीं, अभनपुर के सोंठ गांव में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 7 मवेशी मौत के मुंह में चले गए। इन घटनाओं ने किसानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया है और प्रशासन एवं विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कोरबा में आकाशीय बिजली की मार: 15 बकरियां और एक बालक की मौत

सोमवार दोपहर अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। छुईडोडा सोल्वा के किसानों रामलाल, दुलार और अमर सिंह के बकरियों का झुंड उस वक्त पेड़ के नीचे खड़ा था, जो बिजली की चपेट में आकर मौके पर ही मर गईं। इस हादसे से प्रभावित किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

प्रभावित किसान बताते हैं कि पिछले दो दिनों से मौसम में भारी उतार-चढ़ाव चल रहा था। सुबह काली घटाएं छाई थीं, फिर हल्की बारिश और तेज उमस ने माहौल को और भयानक बना दिया था। इसी दौरान गोढ़ी गांव में एक 15 वर्षीय बालक अपने दोस्तों के साथ आटा चक्की से लौट रहा था कि अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। बालक के माता-पिता का दर्द बढ़ गया क्योंकि उनका बेटा घर वापस नहीं लौट सका।

अभनपुर में विद्युत विभाग की लापरवाही से मवेशियों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

वहीं, अभनपुर क्षेत्र के ग्राम सोंठ में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई। पांच दिन पहले विद्युत खंभे से टूटे तार खेत में गिर गए, जो ग्रामीणों के मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हुए। तार की चपेट में आने से सात मवेशी मर गए। ग्रामीणों ने लाइनमैन सीताराम वर्मा की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विभागीय शिकायतों पर कार्रवाई न होने और कर्मचारियों के दुर्व्यवहार से वे काफी नाराज हैं।

विद्युत विभाग की प्रतिक्रिया

विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता आर. के. तिवारी ने मामले की जांच शुरू होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मवेशी मालिकों को नियम के अनुसार मुआवजा भी दिया जाएगा।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 May 2025 By Nitin Trivedi

आकाशीय बिजली गिरने से बालक समेत 15 बकरियों की मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही से 7 मवेशी काल के गाल में

Korba, CG

वहीं, अभनपुर के सोंठ गांव में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 7 मवेशी मौत के मुंह में चले गए। इन घटनाओं ने किसानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया है और प्रशासन एवं विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कोरबा में आकाशीय बिजली की मार: 15 बकरियां और एक बालक की मौत

सोमवार दोपहर अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। छुईडोडा सोल्वा के किसानों रामलाल, दुलार और अमर सिंह के बकरियों का झुंड उस वक्त पेड़ के नीचे खड़ा था, जो बिजली की चपेट में आकर मौके पर ही मर गईं। इस हादसे से प्रभावित किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

प्रभावित किसान बताते हैं कि पिछले दो दिनों से मौसम में भारी उतार-चढ़ाव चल रहा था। सुबह काली घटाएं छाई थीं, फिर हल्की बारिश और तेज उमस ने माहौल को और भयानक बना दिया था। इसी दौरान गोढ़ी गांव में एक 15 वर्षीय बालक अपने दोस्तों के साथ आटा चक्की से लौट रहा था कि अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। बालक के माता-पिता का दर्द बढ़ गया क्योंकि उनका बेटा घर वापस नहीं लौट सका।

अभनपुर में विद्युत विभाग की लापरवाही से मवेशियों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

वहीं, अभनपुर क्षेत्र के ग्राम सोंठ में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई। पांच दिन पहले विद्युत खंभे से टूटे तार खेत में गिर गए, जो ग्रामीणों के मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हुए। तार की चपेट में आने से सात मवेशी मर गए। ग्रामीणों ने लाइनमैन सीताराम वर्मा की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विभागीय शिकायतों पर कार्रवाई न होने और कर्मचारियों के दुर्व्यवहार से वे काफी नाराज हैं।

विद्युत विभाग की प्रतिक्रिया

विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता आर. के. तिवारी ने मामले की जांच शुरू होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मवेशी मालिकों को नियम के अनुसार मुआवजा भी दिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/15-goats-including-a-child-died-due-to-the-negligence/article-22354

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.