सेंसेक्स 455 अंक उछलकर 82,176 पर बंद, निफ्टी पहली बार 25,000 के पार

Business

On

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 26 मई 2025 को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 455 अंकों की छलांग लगाकर 82,176 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी इतिहास में पहली बार 25,000 के पार जाकर 25,001 पर बंद हुआ।

बाजार में चौतरफा खरीदारी, 22 सेंसेक्स शेयर हरे निशान में

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जिसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, HCL टेक्नोलॉजीज और टाटा मोटर्स जैसे दिग्गज शामिल रहे। वहीं, जोमैटो के शेयर (इटरनल) में 4.55% की गिरावट देखने को मिली, जिससे यह टॉप लूजर बनकर उभरा।

निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी रही, जबकि 12 में गिरावट दर्ज की गई। सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, मेटल और IT सेक्टरों में सबसे अधिक खरीदारी देखी गई।

टॉप गेनर और लूजर

निफ्टी टॉप गेनर:

  • बजाज ऑटो – ₹8,950 (↑ ₹209 / 2.39%)

  • JSW स्टील – ₹1,030 (↑ ₹22 / 2.13%)

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा – ₹3,075 (↑ ₹62 / 2.07%)

निफ्टी टॉप लूजर:

  • जोमैटो (इटरनल) – ₹227 (↓ ₹11 / 4.59%)

  • अल्ट्राटेक सीमेंट – ₹11,676 (↓ ₹70 / 0.60%)

  • कोटक महिंद्रा बैंक – ₹2,090 (↓ ₹11 / 0.51%)

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, अमेरिकी बाजार में गिरावट

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 371 अंक चढ़कर 37,531 पर बंद हुआ, जबकि कोरिया का कोस्पी 2.02% की तेजी के साथ 2,644 पर बंद हुआ। वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.35% की गिरावट रही।

अमेरिकी बाजार 23 मई को दबाव में नजर आए। डाउ जोंस 256 अंक गिरकर 41,603 पर, नैस्डेक 188 अंक गिरकर 18,737 पर और S&P 500 भी 39 अंकों की गिरावट के साथ 5,802 पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी जारी

23 मई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजार में 1,794.59 करोड़ रुपए की और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 299.78 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की। मई महीने में अब तक FIIs ने 12,191.61 करोड़ और DIIs ने 34,497.56 करोड़ रुपए की कुल खरीदारी की है।

'द लीला' होटल्स का IPO ओपन, 3,500 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

भारतीय लक्ज़री होटल चेन 'द लीला' की मालिक कंपनी श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड का IPO आज से निवेशकों के लिए खुल गया है। यह इश्यू 28 मई तक खुला रहेगा। कंपनी कुल 3,500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है, जिसमें 2,500 करोड़ के फ्रेश इश्यू और 1,000 करोड़ के ऑफर फॉर सेल शामिल हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2025 By Nitin Trivedi

सेंसेक्स 455 अंक उछलकर 82,176 पर बंद, निफ्टी पहली बार 25,000 के पार

Business

बाजार में चौतरफा खरीदारी, 22 सेंसेक्स शेयर हरे निशान में

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जिसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, HCL टेक्नोलॉजीज और टाटा मोटर्स जैसे दिग्गज शामिल रहे। वहीं, जोमैटो के शेयर (इटरनल) में 4.55% की गिरावट देखने को मिली, जिससे यह टॉप लूजर बनकर उभरा।

निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी रही, जबकि 12 में गिरावट दर्ज की गई। सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, मेटल और IT सेक्टरों में सबसे अधिक खरीदारी देखी गई।

टॉप गेनर और लूजर

निफ्टी टॉप गेनर:

  • बजाज ऑटो – ₹8,950 (↑ ₹209 / 2.39%)

  • JSW स्टील – ₹1,030 (↑ ₹22 / 2.13%)

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा – ₹3,075 (↑ ₹62 / 2.07%)

निफ्टी टॉप लूजर:

  • जोमैटो (इटरनल) – ₹227 (↓ ₹11 / 4.59%)

  • अल्ट्राटेक सीमेंट – ₹11,676 (↓ ₹70 / 0.60%)

  • कोटक महिंद्रा बैंक – ₹2,090 (↓ ₹11 / 0.51%)

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, अमेरिकी बाजार में गिरावट

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 371 अंक चढ़कर 37,531 पर बंद हुआ, जबकि कोरिया का कोस्पी 2.02% की तेजी के साथ 2,644 पर बंद हुआ। वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.35% की गिरावट रही।

अमेरिकी बाजार 23 मई को दबाव में नजर आए। डाउ जोंस 256 अंक गिरकर 41,603 पर, नैस्डेक 188 अंक गिरकर 18,737 पर और S&P 500 भी 39 अंकों की गिरावट के साथ 5,802 पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी जारी

23 मई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजार में 1,794.59 करोड़ रुपए की और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 299.78 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की। मई महीने में अब तक FIIs ने 12,191.61 करोड़ और DIIs ने 34,497.56 करोड़ रुपए की कुल खरीदारी की है।

'द लीला' होटल्स का IPO ओपन, 3,500 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

भारतीय लक्ज़री होटल चेन 'द लीला' की मालिक कंपनी श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड का IPO आज से निवेशकों के लिए खुल गया है। यह इश्यू 28 मई तक खुला रहेगा। कंपनी कुल 3,500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है, जिसमें 2,500 करोड़ के फ्रेश इश्यू और 1,000 करोड़ के ऑफर फॉर सेल शामिल हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-jumped-455-points-and-closed-on-82176-crossing-25000/article-22244

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.