अहमदाबाद की रथयात्रा में हाथी बेकाबू, मची अफरा-तफरी; वन विभाग ने पाया काबू, पुरी में रथयात्रा की भव्य शुरुआत

Jagran Desk

अहमदाबाद में शुक्रवार सुबह भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा के दौरान एक अप्रत्याशित घटना देखने को मिली जब 18 हाथियों के दल में सबसे आगे चल रहा एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया।

सुबह करीब 10 बजे हाथी की हरकतों से रथयात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आयोजकों और सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाई और वन विभाग की टीम ने जल्द ही हाथी को नियंत्रण में ले लिया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।

रथयात्रा सुबह 7 बजे जमालपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पारंपरिक ‘पाहिंड विधि’ निभाकर यात्रा का शुभारंभ किया। रथयात्रा दिनभर अहमदाबाद की गलियों से होकर शाम तक पुनः मंदिर लौटेगी।

पुरी में 3 किलोमीटर तक खिंचेगा रथ, गजपति राजा करेंगे शुभारंभ

ओडिशा के पुरी में विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा की भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुबह 6 बजे भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती के बाद श्रृंगार और भोग विधि पूरी की गई। दोपहर 1 बजे भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथों में विराजित किया जाएगा।

पुरी राजघराने के गजपति महाराज दिव्य सिंह देव पारंपरिक रूप से रथों के आगे सोने की झाड़ू से बुहारी लगाकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। तीनों रथ लगभग 3 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर तक जाएंगे, जिसे भगवान की मौसी का घर माना जाता है।

 गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार सहित की पूजा-अर्चना

अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती के समय गृह मंत्री अमित शाह और उनका परिवार भी उपस्थित रहा। उन्होंने भगवान को खिचड़ी का भोग अर्पित किया और रथयात्रा से पूर्व दर्शन किए।

 80 किलो चांदी के रथ में सवार होंगे भगवान – उदयपुर में विशेष आयोजन

उदयपुर में रथयात्रा की शोभा और बढ़ गई जब भगवान को 80 किलो चांदी से बने रथ में विराजित किया गया। यहां भी हजारों श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया और पारंपरिक गीत-भजन के साथ भगवान का स्वागत किया।

 भगदड़ से बचाव के लिए कड़ी सुरक्षा, हर मोड़ पर तैनात रहे जवान

अहमदाबाद में हाथी के बेकाबू होते ही मौके पर मौजूद सुरक्षाबल और वन विभाग ने मोर्चा संभाला। सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी और स्पॉट मेडिकल टीमें पहले से तैनात थीं, जिससे स्थिति को तेजी से संभाल लिया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अहमदाबाद की रथयात्रा में हाथी बेकाबू, मची अफरा-तफरी; वन विभाग ने पाया काबू, पुरी में रथयात्रा की भव्य शुरुआत

Jagran Desk

सुबह करीब 10 बजे हाथी की हरकतों से रथयात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आयोजकों और सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाई और वन विभाग की टीम ने जल्द ही हाथी को नियंत्रण में ले लिया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।

रथयात्रा सुबह 7 बजे जमालपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पारंपरिक ‘पाहिंड विधि’ निभाकर यात्रा का शुभारंभ किया। रथयात्रा दिनभर अहमदाबाद की गलियों से होकर शाम तक पुनः मंदिर लौटेगी।

पुरी में 3 किलोमीटर तक खिंचेगा रथ, गजपति राजा करेंगे शुभारंभ

ओडिशा के पुरी में विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा की भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुबह 6 बजे भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती के बाद श्रृंगार और भोग विधि पूरी की गई। दोपहर 1 बजे भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथों में विराजित किया जाएगा।

पुरी राजघराने के गजपति महाराज दिव्य सिंह देव पारंपरिक रूप से रथों के आगे सोने की झाड़ू से बुहारी लगाकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। तीनों रथ लगभग 3 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर तक जाएंगे, जिसे भगवान की मौसी का घर माना जाता है।

 गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार सहित की पूजा-अर्चना

अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती के समय गृह मंत्री अमित शाह और उनका परिवार भी उपस्थित रहा। उन्होंने भगवान को खिचड़ी का भोग अर्पित किया और रथयात्रा से पूर्व दर्शन किए।

 80 किलो चांदी के रथ में सवार होंगे भगवान – उदयपुर में विशेष आयोजन

उदयपुर में रथयात्रा की शोभा और बढ़ गई जब भगवान को 80 किलो चांदी से बने रथ में विराजित किया गया। यहां भी हजारों श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया और पारंपरिक गीत-भजन के साथ भगवान का स्वागत किया।

 भगदड़ से बचाव के लिए कड़ी सुरक्षा, हर मोड़ पर तैनात रहे जवान

अहमदाबाद में हाथी के बेकाबू होते ही मौके पर मौजूद सुरक्षाबल और वन विभाग ने मोर्चा संभाला। सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी और स्पॉट मेडिकल टीमें पहले से तैनात थीं, जिससे स्थिति को तेजी से संभाल लिया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/elephant-in-ahmedabad-rath-yatra-chaos-forest-department-found-a/article-25673

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.