महाराष्ट्र में 1 जुलाई से थम सकते हैं पहिए! ट्रक और निजी बस ऑपरेटरों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

Jagran Desk

महाराष्ट्र में निजी बस और ट्रक ऑपरेटरों ने अपनी मांगें पूरी न होने तक 1 जुलाई से राज्यभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है।

यह फैसला ट्रांसपोर्टरों के संगठन ‘वहतुकदार बचाओ क्रुति समिति’ के बैनर तले लिया गया है, जिसमें निजी बस और ट्रक संचालक एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि राज्य में ई-चालान के जरिए जबरदस्त जुर्माना वसूली, खराब बुनियादी ढांचा और यातायात नियमों में लचीलापन न होने जैसे मुद्दों का समाधान नहीं किया गया है। इससे नाराज होकर ट्रांसपोर्टरों ने राज्यभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि 16 जून से मुंबई के आजाद मैदान में ट्रांसपोर्टरों का अनिश्चितकालीन धरना भी चल रहा है। इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने गुरुवार को पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था, जिसपर ट्रांसपोर्टरों ने अपना विरोध कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया था। हालांकि, अगर 30 जून तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तो वे राज्यभर में सभी बस और ट्रक सेवाओं को पूरी तरह ठप करने का निर्णय ले चुके हैं।

कई परिवहन संघों का मिला समर्थन:
मुंबई बस मालिक संगठन (MBMS) समेत राज्यभर के अन्य बस और ट्रक संगठनों ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया है। उनका कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तो 1 जुलाई से सभी वाहनों की चाबी बंद कर दी जाएगी, जिससे यात्रियों और माल परिवहन दोनों में व्यापक व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।

क्या हैं ट्रांसपोर्टरों की प्रमुख मांगें?
पुणे के ट्रांसपोर्टर नेता बाबा शिंदे के अनुसार, उनकी प्रमुख मांगें हैं —

  • ई-चालान से जुर्माने की जबरदस्त वसूली तुरंत बंद हो

  • पुराने जुर्माने पूरी तरह माफ हों

  • भारी वाहनों के लिए क्लीनर रखने का नियम रद्द किया जाए

  • महानगरों में वाहनों के प्रवेश के लिए निर्धारित समय में बदलाव किया जाए

महाराष्ट्र में ट्रांसपोर्टरों की यह हड़ताल अगर लागू हो जाती है तो राज्य में जनजीवन और अर्थव्यवस्था दोनों प्रभावित होंगे। अब सभी की निगाहें राज्य सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच होने वाली आगे की बैठकों और फैसलों पर टिक चुकी हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

महाराष्ट्र में 1 जुलाई से थम सकते हैं पहिए! ट्रक और निजी बस ऑपरेटरों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

Jagran Desk

यह फैसला ट्रांसपोर्टरों के संगठन ‘वहतुकदार बचाओ क्रुति समिति’ के बैनर तले लिया गया है, जिसमें निजी बस और ट्रक संचालक एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि राज्य में ई-चालान के जरिए जबरदस्त जुर्माना वसूली, खराब बुनियादी ढांचा और यातायात नियमों में लचीलापन न होने जैसे मुद्दों का समाधान नहीं किया गया है। इससे नाराज होकर ट्रांसपोर्टरों ने राज्यभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि 16 जून से मुंबई के आजाद मैदान में ट्रांसपोर्टरों का अनिश्चितकालीन धरना भी चल रहा है। इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने गुरुवार को पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था, जिसपर ट्रांसपोर्टरों ने अपना विरोध कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया था। हालांकि, अगर 30 जून तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तो वे राज्यभर में सभी बस और ट्रक सेवाओं को पूरी तरह ठप करने का निर्णय ले चुके हैं।

कई परिवहन संघों का मिला समर्थन:
मुंबई बस मालिक संगठन (MBMS) समेत राज्यभर के अन्य बस और ट्रक संगठनों ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया है। उनका कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तो 1 जुलाई से सभी वाहनों की चाबी बंद कर दी जाएगी, जिससे यात्रियों और माल परिवहन दोनों में व्यापक व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।

क्या हैं ट्रांसपोर्टरों की प्रमुख मांगें?
पुणे के ट्रांसपोर्टर नेता बाबा शिंदे के अनुसार, उनकी प्रमुख मांगें हैं —

  • ई-चालान से जुर्माने की जबरदस्त वसूली तुरंत बंद हो

  • पुराने जुर्माने पूरी तरह माफ हों

  • भारी वाहनों के लिए क्लीनर रखने का नियम रद्द किया जाए

  • महानगरों में वाहनों के प्रवेश के लिए निर्धारित समय में बदलाव किया जाए

महाराष्ट्र में ट्रांसपोर्टरों की यह हड़ताल अगर लागू हो जाती है तो राज्य में जनजीवन और अर्थव्यवस्था दोनों प्रभावित होंगे। अब सभी की निगाहें राज्य सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच होने वाली आगे की बैठकों और फैसलों पर टिक चुकी हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/wheat-trucks-and-private-bus-operators-announce-indefinite-strike-in/article-25556

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.