- Hindi News
- बिजनेस
- OLA ने ड्राइवरों के लिए लागू किया जीरो कमीशन मॉडल, अब पूरी कमाई ड्राइवर के खाते में
OLA ने ड्राइवरों के लिए लागू किया जीरो कमीशन मॉडल, अब पूरी कमाई ड्राइवर के खाते में
Business News
ऑनलाइन कैब सेवा प्रदाता ओला ने मंगलवार को देश भर के लाखों कैब, ऑटो और बाइक ड्राइवरों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है।
कंपनी ने घोषणा की है कि अब वह अपने प्लेटफॉर्म से जुड़े किसी भी ड्राइवर से किराए पर कमीशन नहीं लेगी। यानी अब ड्राइवरों को राइड से हुई पूरी कमाई पर स्वामित्व मिलेगा।
कंपनी के मुताबिक, यह फैसला पूरे भारत में लागू हो चुका है और इसके तहत ड्राइवर अपनी योजना खुद चुन सकते हैं, साथ ही आय या सवारी की संख्या पर किसी तरह की कोई सीमा भी नहीं होगी। इस पहल से ओला से जुड़े 10 लाख से ज्यादा ड्राइवर सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।
कैसा होगा नया मॉडल?
ओला ने इसे ‘0% कमीशन मॉडल’ नाम दिया है। इसके तहत ऑटो, बाइक और कैब ड्राइवरों को राइड से मिली पूरी राशि बिना किसी कटौती के मिलेगी।
ओला कंज्यूमर के प्रवक्ता ने इसे “सवारी सेवा उद्योग में एक मौलिक बदलाव” बताया और कहा कि —
"यह मॉडल ड्राइवर पार्टनरों को न सिर्फ अधिक स्वतंत्रता देता है, बल्कि उन्हें उनकी मेहनत की पूरी कमाई का हकदार भी बनाता है।"
प्रवक्ता ने यह भी कहा कि ड्राइवर परिवहन तंत्र की रीढ़ हैं और उन्हें सशक्त बनाकर कंपनी लचीला और टिकाऊ नेटवर्क विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
चरणबद्ध तरीके से लागू हुआ फैसला
ओला के अनुसार, जीरो कमीशन मॉडल को पहले ऑटो ड्राइवरों के लिए शुरू किया गया था। इसके बाद इसे बाइक्स और फिर कैब सेवाओं में भी लागू किया गया। कंपनी ने साथ ही यह भी दोहराया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए ड्राइवर वेरिफिकेशन, वाहन निरीक्षण और आपातकालीन अलर्ट जैसी सुविधाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए