छतरपुर में ईद जुलूस के दौरान एसडीओपी ने पकड़ा इस्लामिक झंडा, प्रशासन ने जांच शुरू की

Chhatarpur, MP

छतरपुर में शुक्रवार को आयोजित ईद मिलाद उन नबी के भव्य जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी घोड़े पर बैठकर इस्लामिक झंडा लिए दिखाई दिए।

 इस घटना का वीडियो रविवार को सामने आया, जिसमें लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे, यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत और एक अन्य पुलिसकर्मी झंडा लिए नजर आए।

स्थानीय लोगों ने इस दृश्य को देखकर सवाल उठाए कि क्या ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का धार्मिक जुलूस में इस तरह भाग लेना उचित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए छतरपुर एसपी अगम जैन ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है और चार दिन के भीतर जवाब मांगा है। एसपी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओपी नवीन दुबे ने सफाई देते हुए बताया कि वे घोड़े पर बैठकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे और इसी दौरान किसी ने झंडा पकड़ाकर दे दिया, जो वीडियो में रिकॉर्ड हो गया।

ईद मिलाद उन नबी के इस जुलूस की शुरुआत मुश्किल कुशा अली मैदान से हुई और यह संकट मोचन, बसारी दरवाजा, चौक बाजार होते हुए छत्रसाल चौक पर समाप्त हुआ। जुलूस में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए और मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई।

शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए थे। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित ढंग से अंजाम दी गई। पुलिस की घुड़सवार टुकड़ी भी जुलूस के साथ रही और सुरक्षा में सहयोग प्रदान करती रही।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Sep 2025 By दैनिक जागरण

छतरपुर में ईद जुलूस के दौरान एसडीओपी ने पकड़ा इस्लामिक झंडा, प्रशासन ने जांच शुरू की

Chhatarpur, MP

 इस घटना का वीडियो रविवार को सामने आया, जिसमें लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे, यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत और एक अन्य पुलिसकर्मी झंडा लिए नजर आए।

स्थानीय लोगों ने इस दृश्य को देखकर सवाल उठाए कि क्या ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का धार्मिक जुलूस में इस तरह भाग लेना उचित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए छतरपुर एसपी अगम जैन ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है और चार दिन के भीतर जवाब मांगा है। एसपी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओपी नवीन दुबे ने सफाई देते हुए बताया कि वे घोड़े पर बैठकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे और इसी दौरान किसी ने झंडा पकड़ाकर दे दिया, जो वीडियो में रिकॉर्ड हो गया।

ईद मिलाद उन नबी के इस जुलूस की शुरुआत मुश्किल कुशा अली मैदान से हुई और यह संकट मोचन, बसारी दरवाजा, चौक बाजार होते हुए छत्रसाल चौक पर समाप्त हुआ। जुलूस में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए और मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई।

शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए थे। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित ढंग से अंजाम दी गई। पुलिस की घुड़सवार टुकड़ी भी जुलूस के साथ रही और सुरक्षा में सहयोग प्रदान करती रही।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sdop-caught-islamic-flag-administration-during-eid-procession-in-chhatarpur/article-32621

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.