सिवनी में मासूम भाइयों की निर्मम हत्या: घर से लापता हुए 6 और 9 साल के बच्चों के गले रेते, जंगल में मिले शव

Seoni, MP

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मंगलवार शाम से लापता दो मासूम भाइयों के शव बुधवार को एक सुनसान जंगल में मिले। दोनों बच्चों की गला रेतकर हत्या की गई थी।

पुलिस को शव करीब 13 किलोमीटर दूर अंबा माई जंगल में मिले, जिन्हें पत्थरों से ढंककर छिपाने की कोशिश की गई थी।

मां काम पर गई थी, तभी से लापता थे बच्चे

सुभाष वार्ड निवासी पूजा ढाकरिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह मंगलवार शाम करीब 5 बजे काम पर गई थीं, तब उनके बेटे मयंक (9) और दिव्यांश (6) घर पर ही थे। जब वह रात 8 बजे लौटीं तो दोनों बच्चे घर में नहीं थे। आसपास और रिश्तेदारों में तलाश के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो रात 11 बजे उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

शव पर रखे गए थे पत्थर, पहचान छिपाने की कोशिश

बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे दोनों बच्चों के शव अंबा माई के जंगल में मिले। शवों को इस तरह छुपाया गया था कि उन्हें आसानी से न देखा जा सके। पुलिस के मुताबिक, शवों के आसपास और ऊपर पत्थर रखे गए थे, जिससे हत्या के सबूत छुपाए जा सकें।

तलाकशुदा मां के साथ रहते थे दोनों बच्चे

जानकारी के मुताबिक, पूजा ढाकरिया अपने पति से अलग रहती थीं और दोनों बच्चे उन्हीं के साथ रहते थे। ऐसे में पुलिस पारिवारिक या जान-पहचान वाले व्यक्ति के शामिल होने की आशंका जता रही है। पुलिस ने शक के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जो मां का परिचित बताया जा रहा है।

डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर

पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी किशोर वामनकर ने बताया कि हत्या में आपसी संबंध या पुरानी रंजिश की भी जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए युवक से गहन पूछताछ जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सिवनी में मासूम भाइयों की निर्मम हत्या: घर से लापता हुए 6 और 9 साल के बच्चों के गले रेते, जंगल में मिले शव

Seoni, MP

पुलिस को शव करीब 13 किलोमीटर दूर अंबा माई जंगल में मिले, जिन्हें पत्थरों से ढंककर छिपाने की कोशिश की गई थी।

मां काम पर गई थी, तभी से लापता थे बच्चे

सुभाष वार्ड निवासी पूजा ढाकरिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह मंगलवार शाम करीब 5 बजे काम पर गई थीं, तब उनके बेटे मयंक (9) और दिव्यांश (6) घर पर ही थे। जब वह रात 8 बजे लौटीं तो दोनों बच्चे घर में नहीं थे। आसपास और रिश्तेदारों में तलाश के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो रात 11 बजे उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

शव पर रखे गए थे पत्थर, पहचान छिपाने की कोशिश

बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे दोनों बच्चों के शव अंबा माई के जंगल में मिले। शवों को इस तरह छुपाया गया था कि उन्हें आसानी से न देखा जा सके। पुलिस के मुताबिक, शवों के आसपास और ऊपर पत्थर रखे गए थे, जिससे हत्या के सबूत छुपाए जा सकें।

तलाकशुदा मां के साथ रहते थे दोनों बच्चे

जानकारी के मुताबिक, पूजा ढाकरिया अपने पति से अलग रहती थीं और दोनों बच्चे उन्हीं के साथ रहते थे। ऐसे में पुलिस पारिवारिक या जान-पहचान वाले व्यक्ति के शामिल होने की आशंका जता रही है। पुलिस ने शक के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जो मां का परिचित बताया जा रहा है।

डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर

पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी किशोर वामनकर ने बताया कि हत्या में आपसी संबंध या पुरानी रंजिश की भी जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए युवक से गहन पूछताछ जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ruperely-killing-of-innocent-brothers-in-seoni/article-27900

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.