अंतरिक्ष से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, बेटे को गले लगाकर रो पड़े, मां ने भरे नयनों से किया स्वागत

Jagran Desk

अंतरिक्ष में 18 दिन बिताने के बाद जब ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अपने परिवार से मिले, तो वह पल पूरे देश के लिए भावनाओं से भरा और गौरवपूर्ण बन गया। उनकी मां कमना शुक्ला ने जैसे ही बेटे को देखा, आंखों में आंसू भरकर उन्हें गले से लगा लिया।

 वहीं, उनका 4 साल का बेटा जब पिता की बाहों में आया तो दृश्य बेहद इमोशनल हो गया। यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

18 दिन अंतरिक्ष में, 2 महीने परिवार से दूर

स्पेसएक्स के ड्रैगन यान से वापसी के बाद शुभांशु शुक्ला की सफल लैंडिंग प्रशांत महासागर में हुई। इसके बाद उन्हें ह्यूस्टन ले जाया गया, जहां मेडिकल परीक्षण के बाद आखिरकार उनका परिवार से मिलन हुआ।
बता दें कि अंतरिक्ष में भेजे जाने से पहले शुभांशु की क्वारंटीन प्रक्रिया 15 दिन पहले शुरू हो गई थी, जो लॉन्च तक जारी रही। इस कारण वे लगभग दो महीने तक परिवार से पूरी तरह अलग रहे।

देश के लिए गर्व का क्षण

यह न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए भी एक गौरवशाली क्षण है। राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर जाने वाले पहले भारतीय होने का सम्मान भी उन्हें प्राप्त हुआ है।

वैज्ञानिक प्रयोगों में निभाई अहम भूमिका

अंतरिक्ष में रहते हुए शुभांशु ने बायोलॉजी, मटेरियल साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कई प्रयोगों में सक्रिय भागीदारी की। खासतौर पर “स्प्राउट्स प्रोजेक्ट” में उन्होंने माइक्रोग्रैविटी में पौधों की वृद्धि पर अनुसंधान किया, जो भविष्य में अंतरिक्ष में टिकाऊ खेती के लिए एक बड़ी दिशा बन सकता है।

गगनयान मिशन के लिए बना मील का पत्थर

शुभांशु शुक्ला का यह मिशन ISRO के आगामी गगनयान मिशन 2027 के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके अनुभव और परीक्षण भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के लिए आधार तैयार करेंगे।
लखनऊ में जन्मे और भारतीय वायुसेना के अधिकारी शुभांशु शुक्ला का यह सफर अब युवाओं और वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणा बन गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

अंतरिक्ष से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, बेटे को गले लगाकर रो पड़े, मां ने भरे नयनों से किया स्वागत

Jagran Desk

 वहीं, उनका 4 साल का बेटा जब पिता की बाहों में आया तो दृश्य बेहद इमोशनल हो गया। यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

18 दिन अंतरिक्ष में, 2 महीने परिवार से दूर

स्पेसएक्स के ड्रैगन यान से वापसी के बाद शुभांशु शुक्ला की सफल लैंडिंग प्रशांत महासागर में हुई। इसके बाद उन्हें ह्यूस्टन ले जाया गया, जहां मेडिकल परीक्षण के बाद आखिरकार उनका परिवार से मिलन हुआ।
बता दें कि अंतरिक्ष में भेजे जाने से पहले शुभांशु की क्वारंटीन प्रक्रिया 15 दिन पहले शुरू हो गई थी, जो लॉन्च तक जारी रही। इस कारण वे लगभग दो महीने तक परिवार से पूरी तरह अलग रहे।

देश के लिए गर्व का क्षण

यह न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए भी एक गौरवशाली क्षण है। राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर जाने वाले पहले भारतीय होने का सम्मान भी उन्हें प्राप्त हुआ है।

वैज्ञानिक प्रयोगों में निभाई अहम भूमिका

अंतरिक्ष में रहते हुए शुभांशु ने बायोलॉजी, मटेरियल साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कई प्रयोगों में सक्रिय भागीदारी की। खासतौर पर “स्प्राउट्स प्रोजेक्ट” में उन्होंने माइक्रोग्रैविटी में पौधों की वृद्धि पर अनुसंधान किया, जो भविष्य में अंतरिक्ष में टिकाऊ खेती के लिए एक बड़ी दिशा बन सकता है।

गगनयान मिशन के लिए बना मील का पत्थर

शुभांशु शुक्ला का यह मिशन ISRO के आगामी गगनयान मिशन 2027 के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके अनुभव और परीक्षण भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के लिए आधार तैयार करेंगे।
लखनऊ में जन्मे और भारतीय वायुसेना के अधिकारी शुभांशु शुक्ला का यह सफर अब युवाओं और वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणा बन गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/group-captain-shubhanshu-shukla-who-returned-from-space-hugged-his/article-27906

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.