धमतरी में थाली बजाकर NHM कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल शुरू

Dhamtari. CG

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जनपद पंचायत कार्यालय से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया और थाली बजाकर विरोध जताया।

 प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। इनमें संविलियन (स्थायीकरण), पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, ग्रेड पे निर्धारण, वेतन वृद्धि समेत कई महत्वपूर्ण मांगे शामिल हैं।

बीस साल से कर रहे हैं स्थायीकरण की मांग

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे पिछले दो दशकों से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार ने इस पर कोई ठोस पहल नहीं की। धमतरी जिले में करीब 593 एनएचएम कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि पूरे प्रदेश में यह संख्या लगभग 16 हजार है।

थाली बजाकर किया विरोध, दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने थालियां बजाकर सरकार की "नींद तोड़ने" का प्रतीकात्मक प्रयास किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे।

यह हैं प्रमुख मांगे

  1. संविलियन एवं स्थायीकरण

  2. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना

  3. लंबित 27% वेतन वृद्धि

  4. ग्रेड पे निर्धारण

  5. नियमित भर्ती में आरक्षण

  6. अनुकंपा नियुक्ति

  7. कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता

  8. स्थानांतरण नीति लागू करना

  9. मेडिकल और आकस्मिक अवकाश सुविधा

  10. 10 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना

प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी

कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल की शुरुआत की है। पहले दिन जिला स्तर पर प्रदर्शन किया गया, जबकि दूसरे दिन प्रदेशभर में सामूहिक प्रदर्शन की योजना है। कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

धमतरी में थाली बजाकर NHM कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल शुरू

Dhamtari. CG

 प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। इनमें संविलियन (स्थायीकरण), पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, ग्रेड पे निर्धारण, वेतन वृद्धि समेत कई महत्वपूर्ण मांगे शामिल हैं।

बीस साल से कर रहे हैं स्थायीकरण की मांग

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे पिछले दो दशकों से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार ने इस पर कोई ठोस पहल नहीं की। धमतरी जिले में करीब 593 एनएचएम कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि पूरे प्रदेश में यह संख्या लगभग 16 हजार है।

थाली बजाकर किया विरोध, दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने थालियां बजाकर सरकार की "नींद तोड़ने" का प्रतीकात्मक प्रयास किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे।

यह हैं प्रमुख मांगे

  1. संविलियन एवं स्थायीकरण

  2. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना

  3. लंबित 27% वेतन वृद्धि

  4. ग्रेड पे निर्धारण

  5. नियमित भर्ती में आरक्षण

  6. अनुकंपा नियुक्ति

  7. कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता

  8. स्थानांतरण नीति लागू करना

  9. मेडिकल और आकस्मिक अवकाश सुविधा

  10. 10 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना

प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी

कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल की शुरुआत की है। पहले दिन जिला स्तर पर प्रदर्शन किया गया, जबकि दूसरे दिन प्रदेशभर में सामूहिक प्रदर्शन की योजना है। कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-day-strike-started-on-10-point-demands-including-regularization/article-27902

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.