ताइपे में छत्तीसगढ़ की रंजीता कोरेटी ने रचा इतिहास, एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता

Kondagaon, CG

छत्तीसगढ़ की धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। कोंडागांव की होनहार बेटी रंजीता कोरेटी ने ताइवान के ताइपे में आयोजित एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल राज्य बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

 यह जीत छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने वाली ऐतिहासिक उपलब्धि है।

बालगृह से अंतरराष्ट्रीय मंच तक की प्रेरणादायक यात्रा

रंजीता कोरेटी, राज्य बाल कल्याण परिषद के बालगृह बालिका कोंडागांव की निवासी हैं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने जुनून और मेहनत से वो मुकाम हासिल किया है, जिसकी कल्पना बहुत कम लोग कर पाते हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग और आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की सहायता से उन्हें विशेष जूडो प्रशिक्षण दिया गया। उनकी खेल यात्रा 2021 में चंडीगढ़ में ओपन नेशनल टूर्नामेंट से शुरू हुई थी।

राष्ट्रीय स्तर पर लगातार कामयाबी

रंजीता ने बीते कुछ वर्षों में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।

  • 2022, भोपाल में कांस्य पदक

  • 2024, केरल में रजत

  • 2024, नासिक में स्वर्ण

  • पुणे ओपन नेशनल चैंपियनशिप में असम, तेलंगाना, महाराष्ट्र और दिल्ली की टीमों को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दमदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय स्तर के बाद रंजीता ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी दम दिखाया।

  • कैडेट यूरोपियन कप 2025 में 52 किलोग्राम वर्ग में पांचवां स्थान

  • उजबेकिस्तान एशियन कैडेट चैंपियनशिप में प्रभावशाली प्रदर्शन

  • और अब ताइपे (ताइवान) में 12-15 जुलाई 2025 के बीच आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

सराहना और बधाई

रंजीता की इस उपलब्धि पर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। खेल विभाग, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उनकी सराहना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रेरणा बताया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ताइपे में छत्तीसगढ़ की रंजीता कोरेटी ने रचा इतिहास, एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता

Kondagaon, CG

 यह जीत छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने वाली ऐतिहासिक उपलब्धि है।

बालगृह से अंतरराष्ट्रीय मंच तक की प्रेरणादायक यात्रा

रंजीता कोरेटी, राज्य बाल कल्याण परिषद के बालगृह बालिका कोंडागांव की निवासी हैं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने जुनून और मेहनत से वो मुकाम हासिल किया है, जिसकी कल्पना बहुत कम लोग कर पाते हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग और आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की सहायता से उन्हें विशेष जूडो प्रशिक्षण दिया गया। उनकी खेल यात्रा 2021 में चंडीगढ़ में ओपन नेशनल टूर्नामेंट से शुरू हुई थी।

राष्ट्रीय स्तर पर लगातार कामयाबी

रंजीता ने बीते कुछ वर्षों में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।

  • 2022, भोपाल में कांस्य पदक

  • 2024, केरल में रजत

  • 2024, नासिक में स्वर्ण

  • पुणे ओपन नेशनल चैंपियनशिप में असम, तेलंगाना, महाराष्ट्र और दिल्ली की टीमों को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दमदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय स्तर के बाद रंजीता ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी दम दिखाया।

  • कैडेट यूरोपियन कप 2025 में 52 किलोग्राम वर्ग में पांचवां स्थान

  • उजबेकिस्तान एशियन कैडेट चैंपियनशिप में प्रभावशाली प्रदर्शन

  • और अब ताइपे (ताइवान) में 12-15 जुलाई 2025 के बीच आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

सराहना और बधाई

रंजीता की इस उपलब्धि पर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। खेल विभाग, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उनकी सराहना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रेरणा बताया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ranjita-koreti-of-chhattisgarh-in-taipei-won-the-gold-medal/article-27904

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.