छत की मरम्मत कर रहे दो मजदूर 15 फीट नीचे गिरे: एक आईसीयू में भर्ती, दूसरा एंगल पर लटकने के बाद बचा

Khandwa, MP

नर्मदानगर स्थित आईटीआई कॉलेज की छत पर मरम्मत का काम कर रहे दो मजदूर मंगलवार को हादसे का शिकार हो गए। सीमेंट की पुरानी शीट बदलते समय अचानक शेड टूट गया और दोनों मजदूर करीब 15 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए।

एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे इंदौर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं।

साथी को बचाने गया मजदूर खुद हादसे का शिकार

घटना उस वक्त हुई जब मजदूर बीनू दरबार काम करते समय अचानक फिसल गया और गिरते हुए एक लोहे के एंगल से लटक गया। ऊपर मौजूद अन्नू जोया ने उसे बेल्ट पकड़ाकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन शेड कमजोर होने के कारण टूट गया और अन्नू खुद नीचे गिर पड़ा। इस हादसे का वीडियो एक अन्य मजदूर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया।

बीनू को खरोंच तक नहीं, जोया की हालत नाजुक

हादसे में बीनू दरबार को कोई बड़ी चोट नहीं आई और वह एंगल पकड़कर खुद को संभालने में सफल रहा। लेकिन अन्नू जोया को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद उसे तुरंत इंदौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया है। डॉक्टरों के मुताबिक चोटें काफी गहरी हैं और अगले 48 घंटे अहम माने जा रहे हैं।

आईटीआई कैंपस में पहली बार हुआ ऐसा हादसा

आईटीआई कॉलेज के प्रिंसिपल हरिओम यादव ने बताया कि छत पर टीन शेड का काम एनएचडीसी की ओर से कराया जा रहा है, जिसे इंदौर की एक निजी कंपनी को सौंपा गया है। कॉलेज परिसर में पहले भी मरम्मत कार्य हो चुके हैं, लेकिन इस तरह की दुर्घटना पहली बार हुई है।

बिना सुरक्षा उपायों के चल रहा था काम?

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मजदूरों के पास सुरक्षा के जरूरी उपकरण नहीं थे। न तो हार्नेस का इस्तेमाल किया गया, न ही कोई सेफ्टी नेट लगाई गई थी। मजदूरों ने बेल्ट के सहारे ही जान बचाने की कोशिश की, जो हादसे की गंभीरता को दर्शाता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छत की मरम्मत कर रहे दो मजदूर 15 फीट नीचे गिरे: एक आईसीयू में भर्ती, दूसरा एंगल पर लटकने के बाद बचा

Khandwa, MP

एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे इंदौर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं।

साथी को बचाने गया मजदूर खुद हादसे का शिकार

घटना उस वक्त हुई जब मजदूर बीनू दरबार काम करते समय अचानक फिसल गया और गिरते हुए एक लोहे के एंगल से लटक गया। ऊपर मौजूद अन्नू जोया ने उसे बेल्ट पकड़ाकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन शेड कमजोर होने के कारण टूट गया और अन्नू खुद नीचे गिर पड़ा। इस हादसे का वीडियो एक अन्य मजदूर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया।

बीनू को खरोंच तक नहीं, जोया की हालत नाजुक

हादसे में बीनू दरबार को कोई बड़ी चोट नहीं आई और वह एंगल पकड़कर खुद को संभालने में सफल रहा। लेकिन अन्नू जोया को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद उसे तुरंत इंदौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया है। डॉक्टरों के मुताबिक चोटें काफी गहरी हैं और अगले 48 घंटे अहम माने जा रहे हैं।

आईटीआई कैंपस में पहली बार हुआ ऐसा हादसा

आईटीआई कॉलेज के प्रिंसिपल हरिओम यादव ने बताया कि छत पर टीन शेड का काम एनएचडीसी की ओर से कराया जा रहा है, जिसे इंदौर की एक निजी कंपनी को सौंपा गया है। कॉलेज परिसर में पहले भी मरम्मत कार्य हो चुके हैं, लेकिन इस तरह की दुर्घटना पहली बार हुई है।

बिना सुरक्षा उपायों के चल रहा था काम?

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मजदूरों के पास सुरक्षा के जरूरी उपकरण नहीं थे। न तो हार्नेस का इस्तेमाल किया गया, न ही कोई सेफ्टी नेट लगाई गई थी। मजदूरों ने बेल्ट के सहारे ही जान बचाने की कोशिश की, जो हादसे की गंभीरता को दर्शाता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-laborers-who-were-repairing-the-roof-15-feet-below/article-27898

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.