सेंसेक्स 555 अंक उछला, 80 हजार के पार

Business news

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन (सोमवार, 1 सितंबर) शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ।

 बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 555 अंक चढ़कर 80,364 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 198 अंक बढ़कर 24,625 के स्तर पर बंद हुआ।

ऑटो और IT सेक्टर ने दिखाई मजबूती

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। महिंद्रा, टाटा मोटर्स समेत 16 कंपनियों के शेयर 1.15% से 3.50% तक चढ़े। वहीं सनफार्मा में लगभग 2% की गिरावट रही।
निफ्टी के 50 में से 42 शेयर चढ़े। NSE का ऑटो इंडेक्स 2.80%, मेटल 1.64% और IT इंडेक्स 1.59% मजबूत हुआ। हालांकि मीडिया और फार्मा शेयर दबाव में रहे।

ग्लोबल मार्केट का मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.24% और कोरिया का कोस्पी 1.35% गिरकर बंद हुआ। इसके विपरीत, हांगकांग का हैंगसेंग 2.15% और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.46% ऊपर रहा।
अमेरिकी बाजार 29 अगस्त को कमजोरी के साथ बंद हुए, डाउ जोंस 0.20% टूटा, जबकि नैस्डैक 1.15% और S&P 500 में 0.64% गिरावट रही।

निवेशकों का भरोसा घरेलू शेयरों पर

29 अगस्त को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 8,312 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके उलट, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 11,488 करोड़ रुपये की खरीदारी की। अगस्त महीने में अब तक FIIs ने 46,902 करोड़ के शेयर बेचे हैं, जबकि DIIs ने 94,828 करोड़ रुपये का निवेश किया।

पिछला सप्ताह दबाव में रहा बाजार

पिछले हफ्ते शुक्रवार को सेंसेक्स 271 अंक गिरकर 79,810 पर और निफ्टी 74 अंक टूटकर 24,427 पर बंद हुआ था। पूरे हफ्ते में बाजार लगभग 1,500 अंक टूटा।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Sep 2025 By दैनिक जागरण

सेंसेक्स 555 अंक उछला, 80 हजार के पार

Business news

 बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 555 अंक चढ़कर 80,364 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 198 अंक बढ़कर 24,625 के स्तर पर बंद हुआ।

ऑटो और IT सेक्टर ने दिखाई मजबूती

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। महिंद्रा, टाटा मोटर्स समेत 16 कंपनियों के शेयर 1.15% से 3.50% तक चढ़े। वहीं सनफार्मा में लगभग 2% की गिरावट रही।
निफ्टी के 50 में से 42 शेयर चढ़े। NSE का ऑटो इंडेक्स 2.80%, मेटल 1.64% और IT इंडेक्स 1.59% मजबूत हुआ। हालांकि मीडिया और फार्मा शेयर दबाव में रहे।

ग्लोबल मार्केट का मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.24% और कोरिया का कोस्पी 1.35% गिरकर बंद हुआ। इसके विपरीत, हांगकांग का हैंगसेंग 2.15% और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.46% ऊपर रहा।
अमेरिकी बाजार 29 अगस्त को कमजोरी के साथ बंद हुए, डाउ जोंस 0.20% टूटा, जबकि नैस्डैक 1.15% और S&P 500 में 0.64% गिरावट रही।

निवेशकों का भरोसा घरेलू शेयरों पर

29 अगस्त को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 8,312 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके उलट, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 11,488 करोड़ रुपये की खरीदारी की। अगस्त महीने में अब तक FIIs ने 46,902 करोड़ के शेयर बेचे हैं, जबकि DIIs ने 94,828 करोड़ रुपये का निवेश किया।

पिछला सप्ताह दबाव में रहा बाजार

पिछले हफ्ते शुक्रवार को सेंसेक्स 271 अंक गिरकर 79,810 पर और निफ्टी 74 अंक टूटकर 24,427 पर बंद हुआ था। पूरे हफ्ते में बाजार लगभग 1,500 अंक टूटा।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-crossed-555-points-crossing-80-thousand/article-32123

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.