बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावितों से मिले सीएम साय, राहत कार्यों का किया निरीक्षण

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को बस्तर संभाग पहुंचे, जहां उन्होंने दंतेवाड़ा और बस्तर जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण किया।

 मुख्यमंत्री ने प्रभावित गांवों का हाल जाना और राहत कार्यों की गति पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर पीड़ित तक समय पर सहायता पहुंचे।

राहत शिविरों का दौरा

सीएम साय दंतेवाड़ा के चूड़ीटिकरा वार्ड स्थित राहत शिविर पहुंचे। यहां उन्होंने विस्थापित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि शिविरों में भोजन, शुद्ध पेयजल और सुरक्षित आवास की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का भी उन्होंने जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित मदद पर संतोष जताया।

क्षतिग्रस्त पुल और सुविधाओं का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त एक पुल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से सड़क, बिजली और पेयजल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासनिक समीक्षा बैठक

दंतेवाड़ा कलेक्टोरेट में आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम साय ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राहत व पुनर्वास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक टीमें हर प्रभावित गांव तक पहुंच बनाए रखें और समय पर मदद सुनिश्चित करें।

बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की देखभाल प्राथमिकता पर हो। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रशासन और जनसहयोग से ही स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद महेश कश्यप सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Sep 2025 By दैनिक जागरण

बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावितों से मिले सीएम साय, राहत कार्यों का किया निरीक्षण

Raipur, CG

 मुख्यमंत्री ने प्रभावित गांवों का हाल जाना और राहत कार्यों की गति पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर पीड़ित तक समय पर सहायता पहुंचे।

राहत शिविरों का दौरा

सीएम साय दंतेवाड़ा के चूड़ीटिकरा वार्ड स्थित राहत शिविर पहुंचे। यहां उन्होंने विस्थापित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि शिविरों में भोजन, शुद्ध पेयजल और सुरक्षित आवास की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का भी उन्होंने जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित मदद पर संतोष जताया।

क्षतिग्रस्त पुल और सुविधाओं का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त एक पुल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से सड़क, बिजली और पेयजल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासनिक समीक्षा बैठक

दंतेवाड़ा कलेक्टोरेट में आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम साय ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राहत व पुनर्वास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक टीमें हर प्रभावित गांव तक पहुंच बनाए रखें और समय पर मदद सुनिश्चित करें।

बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की देखभाल प्राथमिकता पर हो। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रशासन और जनसहयोग से ही स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद महेश कश्यप सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/inspection-of-cm-sai-relief-work-received-from-flood-affected/article-32133

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.