रायपुर सेंट्रल जेल में चैतन्य बघेल से मिले सचिन पायलट, ED की कार्रवाई पर गरमाई सियासत

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शनिवार सुबह रायपुर पहुंचे और रायपुर सेंट्रल जेल में बंद चैतन्य बघेल से मुलाकात की।

चैतन्य, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे हैं और उन्हें हाल ही में शराब घोटाले में ED द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

सचिन पायलट के साथ कांग्रेस नेता जरिता लेतफलांग, विजय जांगिड़, चरणदास महंत और शिव डहरिया भी मौजूद थे। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब कांग्रेस पार्टी ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है।

क्या है मामला?

चैतन्य बघेल को 22 जुलाई को कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रायपुर जेल भेजा गया। इस दौरान ईडी ने आरोप लगाया कि चैतन्य का नाम छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में सामने आया है और उसने 1000 करोड़ रुपए के लेन-देन में सक्रिय भूमिका निभाई।

ईडी के अनुसार, शराब कारोबारी लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू ने अपने बयान में कहा कि चैतन्य बघेल के साथ मिलकर घोटाले की रकम की व्यवस्था की गई थी। इनमें से 100 करोड़ रुपए नगद केके श्रीवास्तव को दिए गए थे। चैट रिकॉर्डिंग और बयान इसकी पुष्टि करते हैं।

बचाव पक्ष ने क्या कहा?

चैतन्य बघेल के वकील फैजल रिज़वी ने कहा कि ईडी की ओर से लगाए गए अधिकतर आरोप भ्रामक और अधूरी जानकारी पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि जिस 5 करोड़ के लोन को संदिग्ध बताया गया, उसमें 2.21 करोड़ रुपए ब्याज के रूप में चुकाए जा चुके हैं।

दूसरे मामले में, एक फ्लैट सौदे को लेकर भी ईडी ने सवाल उठाए थे, लेकिन जिस व्यक्ति ने फ्लैट खरीदा था, उसने जेल में रहते हुए लेन-देन की वैधता स्पष्ट कर दी थी। इसके बावजूद चैतन्य से उस विषय में कोई पूछताछ नहीं की गई।

राजनीतिक हमला: BJP ने बोला तंज

सचिन पायलट के जेल दौरे पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “दिल्ली में पप्पू, और छत्तीसगढ़ में बिट्टू, यही कांग्रेस की राजनीति रह गई है। पार्टी अब सिर्फ परिवारवाद तक सिमट चुकी है।”

SC की टिप्पणी ने भी बढ़ाया सियासी तापमान

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की कार्यशैली पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि "राजनीतिक लड़ाई चुनाव में लड़ी जाए, जांच एजेंसियों से नहीं"। इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ED का दुरुपयोग लगातार बढ़ रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर सेंट्रल जेल में चैतन्य बघेल से मिले सचिन पायलट, ED की कार्रवाई पर गरमाई सियासत

Raipur, CG

चैतन्य, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे हैं और उन्हें हाल ही में शराब घोटाले में ED द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

सचिन पायलट के साथ कांग्रेस नेता जरिता लेतफलांग, विजय जांगिड़, चरणदास महंत और शिव डहरिया भी मौजूद थे। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब कांग्रेस पार्टी ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है।

क्या है मामला?

चैतन्य बघेल को 22 जुलाई को कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रायपुर जेल भेजा गया। इस दौरान ईडी ने आरोप लगाया कि चैतन्य का नाम छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में सामने आया है और उसने 1000 करोड़ रुपए के लेन-देन में सक्रिय भूमिका निभाई।

ईडी के अनुसार, शराब कारोबारी लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू ने अपने बयान में कहा कि चैतन्य बघेल के साथ मिलकर घोटाले की रकम की व्यवस्था की गई थी। इनमें से 100 करोड़ रुपए नगद केके श्रीवास्तव को दिए गए थे। चैट रिकॉर्डिंग और बयान इसकी पुष्टि करते हैं।

बचाव पक्ष ने क्या कहा?

चैतन्य बघेल के वकील फैजल रिज़वी ने कहा कि ईडी की ओर से लगाए गए अधिकतर आरोप भ्रामक और अधूरी जानकारी पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि जिस 5 करोड़ के लोन को संदिग्ध बताया गया, उसमें 2.21 करोड़ रुपए ब्याज के रूप में चुकाए जा चुके हैं।

दूसरे मामले में, एक फ्लैट सौदे को लेकर भी ईडी ने सवाल उठाए थे, लेकिन जिस व्यक्ति ने फ्लैट खरीदा था, उसने जेल में रहते हुए लेन-देन की वैधता स्पष्ट कर दी थी। इसके बावजूद चैतन्य से उस विषय में कोई पूछताछ नहीं की गई।

राजनीतिक हमला: BJP ने बोला तंज

सचिन पायलट के जेल दौरे पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “दिल्ली में पप्पू, और छत्तीसगढ़ में बिट्टू, यही कांग्रेस की राजनीति रह गई है। पार्टी अब सिर्फ परिवारवाद तक सिमट चुकी है।”

SC की टिप्पणी ने भी बढ़ाया सियासी तापमान

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की कार्यशैली पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि "राजनीतिक लड़ाई चुनाव में लड़ी जाए, जांच एजेंसियों से नहीं"। इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ED का दुरुपयोग लगातार बढ़ रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/sachin-pilot-met-chaitanya-baghel-in-raipur-central-jail/article-28850

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.