एक ही परिवार के चार लोगों की सामूहिक आत्महत्या: सागर के टीहर गांव में दादी, पिता और दो बच्चों ने खाया जहरीला पदार्थ

Sagar, MP

सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र के टीहर गांव में शुक्रवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही परिवार के चार सदस्यों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में 70 वर्षीय दादी, 45 वर्षीय पिता और उनके दो बच्चे शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात खेत में बने एक मकान में हुई, जहां मनोहर लोधी (45) अपनी मां फूलरानी (70), बेटी शिवानी (18) और बेटे अनिकेत (16) के साथ रह रहे थे। मनोहर की पत्नी इन दिनों अपने मायके गई हुई थी।

उल्टियां करते मिले सभी सदस्य

रात के समय अचानक उल्टियों की आवाज सुनकर ऊपर की मंजिल पर रहने वाला मनोहर का भाई नीचे आया। उसने देखा कि चारों सदस्य उल्टियां कर रहे थे। तत्काल ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई और सभी को अस्पताल ले जाया गया।

घटना में फूलरानी और अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवानी ने खुरई अस्पताल में और मनोहर ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

जहरीले पदार्थ से की आत्महत्या, सल्फास की आशंका

पुलिस के अनुसार, परिवार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया, "शुरुआती जांच में सल्फास खाने की आशंका है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान के बाद ही सही कारण सामने आएगा।"

आत्महत्या की वजह अभी तक अज्ञात

मनोहर के भाई नंदराम ने बताया कि उन्हें आत्महत्या का कोई कारण समझ नहीं आ रहा है। मृतक मनोहर के कुल चार भाई हैं। जिनमें से एक मानसिक रूप से कमजोर है और उसके साथ ही रहता था, जबकि दो अन्य भाई गांव में रहते हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

एक ही परिवार के चार लोगों की सामूहिक आत्महत्या: सागर के टीहर गांव में दादी, पिता और दो बच्चों ने खाया जहरीला पदार्थ

Sagar, MP

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात खेत में बने एक मकान में हुई, जहां मनोहर लोधी (45) अपनी मां फूलरानी (70), बेटी शिवानी (18) और बेटे अनिकेत (16) के साथ रह रहे थे। मनोहर की पत्नी इन दिनों अपने मायके गई हुई थी।

उल्टियां करते मिले सभी सदस्य

रात के समय अचानक उल्टियों की आवाज सुनकर ऊपर की मंजिल पर रहने वाला मनोहर का भाई नीचे आया। उसने देखा कि चारों सदस्य उल्टियां कर रहे थे। तत्काल ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई और सभी को अस्पताल ले जाया गया।

घटना में फूलरानी और अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवानी ने खुरई अस्पताल में और मनोहर ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

जहरीले पदार्थ से की आत्महत्या, सल्फास की आशंका

पुलिस के अनुसार, परिवार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया, "शुरुआती जांच में सल्फास खाने की आशंका है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान के बाद ही सही कारण सामने आएगा।"

आत्महत्या की वजह अभी तक अज्ञात

मनोहर के भाई नंदराम ने बताया कि उन्हें आत्महत्या का कोई कारण समझ नहीं आ रहा है। मृतक मनोहर के कुल चार भाई हैं। जिनमें से एक मानसिक रूप से कमजोर है और उसके साथ ही रहता था, जबकि दो अन्य भाई गांव में रहते हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/grandmas-father-and-two-children-ate-poisonous-substance-in-tehar/article-28856

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.