पुश्तैनी संपत्ति की लालच में भाई ने ही की भाई की नृशंस हत्या, एक्सीडेंट बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

Jabalpur, MP

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की सतर्कता और पांच दिनों की जांच के बाद साजिश की परतें खुल गईं। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

जमीन-जायदाद बना खून का कारण

मामला भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के कूड़न गांव का है, जहां 20 जुलाई की रात अभिषेक सिंह (26) की खून से लथपथ लाश सड़क किनारे मिली थी। पुलिस को शुरू में इसे सड़क हादसा बताया गया, लेकिन शव पर मिले गंभीर चोटों के निशान शक का कारण बने। बाद में खुलासा हुआ कि अभिषेक की हत्या उसके ही छोटे भाई ऋषभ सिंह (23) ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी। भाईयों के बीच काफी समय से पुश्तैनी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

ढाबे पर झगड़ा, फिर रची गई खौफनाक साजिश

20 जुलाई की रात अभिषेक एक ट्रक सुधारवाने के बाद लौट रहा था और रास्ते में कूड़न गांव स्थित एक ढाबे पर खाना खाने रुका। थोड़ी देर में ऋषभ अपने मामा के बेटे राजा राजपूत, दोस्त लल्लू चढ़ार और देवेंद्र लोधी के साथ वहां पहुंचा। पहले तो कहासुनी हुई, लेकिन मामला शांत हो गया।

ढाबे से निकलते वक्त दोनों भाई आमने-सामने आ गए। ऋषभ पर अभिषेक ने हमला किया, लेकिन अपनी जान बचाने के लिए ऋषभ ने कार से जैक और रॉड निकाल लिए। फिर राजा और ऋषभ ने मिलकर अभिषेक के सिर और सीने पर 15 से ज्यादा वार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को सड़क पर रखकर एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की गई।

वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद चारों आरोपी वहां से भागे, लेकिन थोड़ी दूरी पर उनकी कार खराब हो गई। कार वहीं छोड़कर उन्होंने हथियारों को नहर में फेंका और अपने-अपने घर चले गए। रात में स्थानीय लोगों ने हाईवे पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

तीन आरोपी गिरफ्त में, एक की तलाश जारी

पुलिस ने जांच शुरू की और मामले की गहराई में जाकर साजिश का पर्दाफाश किया। शुक्रवार रात मुख्य आरोपी ऋषभ सिंह, लल्लू चढ़ार और देवेंद्र लोधी को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि राजा राजपूत अब भी फरार है।

एएसपी अंजना तिवारी ने बताया कि मृतक अभिषेक और आरोपी ऋषभ दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के थे और उन पर कई केस दर्ज हैं। पुलिस अब इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर सख्त सजा दिलाने की तैयारी में है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पुश्तैनी संपत्ति की लालच में भाई ने ही की भाई की नृशंस हत्या, एक्सीडेंट बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

Jabalpur, MP

घटना को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की सतर्कता और पांच दिनों की जांच के बाद साजिश की परतें खुल गईं। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

जमीन-जायदाद बना खून का कारण

मामला भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के कूड़न गांव का है, जहां 20 जुलाई की रात अभिषेक सिंह (26) की खून से लथपथ लाश सड़क किनारे मिली थी। पुलिस को शुरू में इसे सड़क हादसा बताया गया, लेकिन शव पर मिले गंभीर चोटों के निशान शक का कारण बने। बाद में खुलासा हुआ कि अभिषेक की हत्या उसके ही छोटे भाई ऋषभ सिंह (23) ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी। भाईयों के बीच काफी समय से पुश्तैनी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

ढाबे पर झगड़ा, फिर रची गई खौफनाक साजिश

20 जुलाई की रात अभिषेक एक ट्रक सुधारवाने के बाद लौट रहा था और रास्ते में कूड़न गांव स्थित एक ढाबे पर खाना खाने रुका। थोड़ी देर में ऋषभ अपने मामा के बेटे राजा राजपूत, दोस्त लल्लू चढ़ार और देवेंद्र लोधी के साथ वहां पहुंचा। पहले तो कहासुनी हुई, लेकिन मामला शांत हो गया।

ढाबे से निकलते वक्त दोनों भाई आमने-सामने आ गए। ऋषभ पर अभिषेक ने हमला किया, लेकिन अपनी जान बचाने के लिए ऋषभ ने कार से जैक और रॉड निकाल लिए। फिर राजा और ऋषभ ने मिलकर अभिषेक के सिर और सीने पर 15 से ज्यादा वार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को सड़क पर रखकर एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की गई।

वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद चारों आरोपी वहां से भागे, लेकिन थोड़ी दूरी पर उनकी कार खराब हो गई। कार वहीं छोड़कर उन्होंने हथियारों को नहर में फेंका और अपने-अपने घर चले गए। रात में स्थानीय लोगों ने हाईवे पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

तीन आरोपी गिरफ्त में, एक की तलाश जारी

पुलिस ने जांच शुरू की और मामले की गहराई में जाकर साजिश का पर्दाफाश किया। शुक्रवार रात मुख्य आरोपी ऋषभ सिंह, लल्लू चढ़ार और देवेंद्र लोधी को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि राजा राजपूत अब भी फरार है।

एएसपी अंजना तिवारी ने बताया कि मृतक अभिषेक और आरोपी ऋषभ दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के थे और उन पर कई केस दर्ज हैं। पुलिस अब इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर सख्त सजा दिलाने की तैयारी में है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-the-greed-of-the-ancestral-property-the-brother-tried/article-28874

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.