रामानुजगंज में भारी बारिश बनी हादसे की वजह: जर्जर मकान की दीवार ढही, 8 साल की बच्ची की मौत, एक ही परिवार के 5 लोग दबे

Balrampur, CG

रामानुजगंज नगर में शुक्रवार सुबह तेज बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। वार्ड क्रमांक 13 में एक जर्जर कच्चे मकान की दीवार ढहने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसी परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दर्दनाक हादसा सुबह 5 बजे के करीब तब हुआ जब सभी लोग गहरी नींद में थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिंटू भुईयां के कच्चे मकान की दीवार भारी बारिश के कारण ढह गई और मलबा पड़ोस में रहने वाले प्रमोद रवि के घर पर जा गिरा। इससे उनके मकान की भी दीवार ढह गई और प्रमोद रवि (40), उनकी पत्नी सुनीता देवी (34) और तीन बच्चियां—राधा (10), खुशबू (8) और काजल (9)—मलबे के नीचे दब गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को मलबे से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने खुशबू (8) को मृत घोषित कर दिया। वह कक्षा चौथी की छात्रा थी। अन्य चारों घायलों का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

जर्जर घोषित मकान था, आज तोड़ने की थी तैयारी

जिस मकान की दीवार ढही, उसे नगर पालिका ने पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया था। शुक्रवार को ही उसे तोड़ने की कार्रवाई होनी थी, लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

समय रहते मदद से बचीं चार जानें

स्थानीय लोगों की सतर्कता और समय पर रेस्क्यू की वजह से चार लोगों की जान बच पाई। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रामानुजगंज में भारी बारिश बनी हादसे की वजह: जर्जर मकान की दीवार ढही, 8 साल की बच्ची की मौत, एक ही परिवार के 5 लोग दबे

Balrampur, CG

यह दर्दनाक हादसा सुबह 5 बजे के करीब तब हुआ जब सभी लोग गहरी नींद में थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिंटू भुईयां के कच्चे मकान की दीवार भारी बारिश के कारण ढह गई और मलबा पड़ोस में रहने वाले प्रमोद रवि के घर पर जा गिरा। इससे उनके मकान की भी दीवार ढह गई और प्रमोद रवि (40), उनकी पत्नी सुनीता देवी (34) और तीन बच्चियां—राधा (10), खुशबू (8) और काजल (9)—मलबे के नीचे दब गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को मलबे से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने खुशबू (8) को मृत घोषित कर दिया। वह कक्षा चौथी की छात्रा थी। अन्य चारों घायलों का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

जर्जर घोषित मकान था, आज तोड़ने की थी तैयारी

जिस मकान की दीवार ढही, उसे नगर पालिका ने पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया था। शुक्रवार को ही उसे तोड़ने की कार्रवाई होनी थी, लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

समय रहते मदद से बचीं चार जानें

स्थानीय लोगों की सतर्कता और समय पर रेस्क्यू की वजह से चार लोगों की जान बच पाई। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/heavy-rains-in-ramanujganj-caused-the-accident-due-to-the/article-28854

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.