सेंसेक्स 567 अंक उछलकर 84,779 पर बंद, निफ्टी में 171 अंकों की तेजी; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में जोश

Business

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 84,779 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 171 अंकों की बढ़त के साथ 25,966 के स्तर पर पहुंच गया।

 निवेशकों ने बैंकिंग, रियल्टी और मेटल सेक्टर के शेयरों में जमकर खरीदारी की, जिससे बाजार का माहौल सकारात्मक बना रहा।

पिछले सत्र में शुक्रवार को सेंसेक्स 345 अंक गिरकर 84,212 पर और निफ्टी 97 अंक टूटकर 25,795 पर बंद हुए थे, लेकिन सोमवार को ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों के बीच बाजार ने तेजी से वापसी की।

बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर ने दिलाई मजबूती

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर हरे निशान में बंद हुए। एयरटेल, SBI, रिलायंस और जोमैटो के शेयरों में 2% से अधिक की तेजी रही, जबकि कोटक बैंक, BEL और इंफोसिस में गिरावट दर्ज की गई।
वहीं, निफ्टी के 50 में से 38 शेयर चढ़े। सेक्टोरल इंडाइसेज में PSU बैंक इंडेक्स 2.22%, रियल्टी 1.46%, मेटल 1.16% और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.52% तक ऊपर रहे।

ग्लोबल मार्केट में भी तेजी का माहौल

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से भी भारतीय निवेशकों को सकारात्मक संकेत मिले।

  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.57% बढ़कर 4,042 पर

  • जापान का निक्केई 2.46% बढ़कर 50,512 पर

  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.05% चढ़कर 26,433 पर

  • चीन का शंघाई कंपोजिट 1.18% ऊपर 3,997 पर बंद हुआ।
    वहीं, अमेरिकी बाजार में भी मजबूती रही — डाउ जोन्स 1.01%, नैस्डेक कंपोजिट 1.15% और S&P 500 में 0.79% की बढ़त दर्ज की गई।

जयेश लॉजिस्टिक्स का IPO लॉन्च

इसी बीच, जयेश लॉजिस्टिक्स लिमिटेड का IPO आज से खुल गया है। निवेशक इसमें 29 अक्टूबर तक निवेश कर सकते हैं। कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड ₹116 से ₹122 प्रति शेयर तय किया है और इसके जरिए 28.63 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Oct 2025 By दैनिक जागरण

सेंसेक्स 567 अंक उछलकर 84,779 पर बंद, निफ्टी में 171 अंकों की तेजी; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में जोश

Business

 निवेशकों ने बैंकिंग, रियल्टी और मेटल सेक्टर के शेयरों में जमकर खरीदारी की, जिससे बाजार का माहौल सकारात्मक बना रहा।

पिछले सत्र में शुक्रवार को सेंसेक्स 345 अंक गिरकर 84,212 पर और निफ्टी 97 अंक टूटकर 25,795 पर बंद हुए थे, लेकिन सोमवार को ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों के बीच बाजार ने तेजी से वापसी की।

बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर ने दिलाई मजबूती

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर हरे निशान में बंद हुए। एयरटेल, SBI, रिलायंस और जोमैटो के शेयरों में 2% से अधिक की तेजी रही, जबकि कोटक बैंक, BEL और इंफोसिस में गिरावट दर्ज की गई।
वहीं, निफ्टी के 50 में से 38 शेयर चढ़े। सेक्टोरल इंडाइसेज में PSU बैंक इंडेक्स 2.22%, रियल्टी 1.46%, मेटल 1.16% और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.52% तक ऊपर रहे।

ग्लोबल मार्केट में भी तेजी का माहौल

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से भी भारतीय निवेशकों को सकारात्मक संकेत मिले।

  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.57% बढ़कर 4,042 पर

  • जापान का निक्केई 2.46% बढ़कर 50,512 पर

  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.05% चढ़कर 26,433 पर

  • चीन का शंघाई कंपोजिट 1.18% ऊपर 3,997 पर बंद हुआ।
    वहीं, अमेरिकी बाजार में भी मजबूती रही — डाउ जोन्स 1.01%, नैस्डेक कंपोजिट 1.15% और S&P 500 में 0.79% की बढ़त दर्ज की गई।

जयेश लॉजिस्टिक्स का IPO लॉन्च

इसी बीच, जयेश लॉजिस्टिक्स लिमिटेड का IPO आज से खुल गया है। निवेशक इसमें 29 अक्टूबर तक निवेश कर सकते हैं। कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड ₹116 से ₹122 प्रति शेयर तय किया है और इसके जरिए 28.63 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-jumped-567-points-and-closed-at-84779-nifty-rose/article-36454

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.