यूपी समेत 12 राज्यों में चलेगा SIR अभियान, मतदाता सूची से फर्जी नाम हटाने की तैयारी

Jagran Desk

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दूसरे चरण की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

 चुनाव आयोग का यह अभियान मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि SIR का लक्ष्य अयोग्य मतदाताओं को हटाना और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया पहले चरण में बिहार में पूरी तरह सफल रही, जिसके बाद दूसरे चरण की रूपरेखा तय की गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 21 साल बाद देश में यह विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया दोबारा शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि आयोग का प्रयास है कि आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची को पूर्ण रूप से अपडेट कर फर्जी मतदान की संभावनाओं पर रोक लगाई जाए।

उन्होंने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत हर घर पर BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) तीन बार जाएंगे और मतदाताओं का विवरण एकत्र करेंगे। इन सूचनाओं को सत्यापित कर संबंधित जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।

ज्ञानेश कुमार ने कहा, “अनुच्छेद 326 के अनुसार, भारत का नागरिक होना मतदाता बनने की मूल शर्त है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मतदाता सूची में केवल योग्य नागरिकों के नाम हों।”

उन्होंने बताया कि जिन राज्यों में यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है, वहां आज रात 12 बजे से मतदाता सूची फ्रीज कर दी जाएगी, जिसके बाद SIR का काम शुरू होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगे कहा कि मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू होगा। साथ ही, सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उन्हें इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी देंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आयोग इस प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा करेगा, जिससे लोकतंत्र की बुनियाद और मजबूत हो सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Oct 2025 By दैनिक जागरण

यूपी समेत 12 राज्यों में चलेगा SIR अभियान, मतदाता सूची से फर्जी नाम हटाने की तैयारी

Jagran Desk

 चुनाव आयोग का यह अभियान मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि SIR का लक्ष्य अयोग्य मतदाताओं को हटाना और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया पहले चरण में बिहार में पूरी तरह सफल रही, जिसके बाद दूसरे चरण की रूपरेखा तय की गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 21 साल बाद देश में यह विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया दोबारा शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि आयोग का प्रयास है कि आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची को पूर्ण रूप से अपडेट कर फर्जी मतदान की संभावनाओं पर रोक लगाई जाए।

उन्होंने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत हर घर पर BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) तीन बार जाएंगे और मतदाताओं का विवरण एकत्र करेंगे। इन सूचनाओं को सत्यापित कर संबंधित जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।

ज्ञानेश कुमार ने कहा, “अनुच्छेद 326 के अनुसार, भारत का नागरिक होना मतदाता बनने की मूल शर्त है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मतदाता सूची में केवल योग्य नागरिकों के नाम हों।”

उन्होंने बताया कि जिन राज्यों में यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है, वहां आज रात 12 बजे से मतदाता सूची फ्रीज कर दी जाएगी, जिसके बाद SIR का काम शुरू होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगे कहा कि मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू होगा। साथ ही, सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उन्हें इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी देंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आयोग इस प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा करेगा, जिससे लोकतंत्र की बुनियाद और मजबूत हो सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/sir-campaign-will-run-in-12-states-including-up-preparations/article-36456

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.