बारिश में भी नहीं टूटी किसानों की उम्मीद: शिवपुरी में खाद के लिए सुबह 3 बजे से लाइन

Shivpuri,MP

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा क्षेत्र में किसानों को खाद लेने के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

 लगातार हो रही बारिश के बीच भी किसान अपने खेतों के लिए खाद जुटाने में लगे हैं। कई जगह महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों भीगते हुए लाइन में खड़े नजर आए।

सुबह तीन बजे से लाइन में किसान

सोमवार को जिलेभर में रुक-रुककर बारिश होती रही, लेकिन इसके बावजूद किसान सुबह 3 बजे से लाइन में लग गए। उनका कहना है कि केंद्र पर सीमित मात्रा में ही खाद उपलब्ध है, इसलिए टोकन जल्दी लेना जरूरी होता है। फिलहाल एक टोकन पर केवल 4 बोरी खाद (2 यूरिया + 2 एपीके) दी जा रही है।

स्कूल छोड़कर पहुंची छात्राएं भी लाइन में

करैरा के खाद वितरण केंद्र पर छात्राएं तक लाइन में खड़ी नजर आईं। कक्षा 6वीं की छात्रा माधवी ने बताया कि उसे स्कूल जाना था, लेकिन पिता ने टोकन लेने भेज दिया। वह सुबह 4 बजे गांव से आई, बारिश में भीगती रही, फिर भी टोकन नहीं मिला।

इसी तरह कुर्रोल गांव की मानकुंवर बाई भी सुबह 3 बजे उठकर करैरा पहुंचीं। उन्होंने कहा— "बारिश में खड़े रहना मुश्किल है, पर खाद के बिना खेती नहीं चल सकती।"

तीन चरणों में मिलती है खाद

किसानों का कहना है कि प्रक्रिया बेहद थकाऊ है। पहले टोकन के लिए लाइन, फिर भुगतान और रसीद के लिए अलग लाइन, और उसके बाद 3 किलोमीटर दूर गोदाम से खाद की बोरी लानी पड़ती है। एक किसान ने बताया कि “सुबह 4 बजे निकलने के बाद शाम तक घर लौटना मुश्किल हो जाता है।”

जरूरत के मुताबिक नहीं मिल रही खाद

इस समय खरीफ फसल के लिए बुवाई और बढ़वार का अहम दौर है। लेकिन केंद्रों पर सीमित आपूर्ति के कारण किसानों को उनकी जरूरत से बहुत कम खाद मिल रही है। यही कारण है कि हर दिन सैकड़ों किसान केंद्रों पर भीड़ लगा रहे हैं।

बारिश और खाद संकट से दोहरी मार

बारिश से पहले ही कई फसलों को नुकसान हुआ था, अब खाद की किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि अगर समय पर पर्याप्त खाद नहीं मिली तो फसल की बढ़वार और उत्पादन दोनों प्रभावित होंगे।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/68ff34e7e0ed6/article-36438

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.