ऑनलाइन साड़ी खरीद में 64 हजार का हेरफेर, जांच में निकला 50 करोड़ का जाल

Khairagarh, CG

ऑनलाइन शॉपिंग के बहाने की गई ठगी की एक मामूली शिकायत ने पुलिस के सामने 50 करोड़ रुपए के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा कर दिया।

 मामला खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की एक छात्रा से जुड़ा है, जिसने इंस्टाग्राम पर एक साड़ी खरीदते वक्त 64 हजार रुपए गंवा दिए थे।

शिकायत दर्ज होने के बाद खैरागढ़ पुलिस और साइबर सेल ने जब जांच शुरू की तो सामने आया कि ठगी का यह नेटवर्क मुंबई के डोम्बिवल्ली और कल्याण इलाकों से संचालित हो रहा था। गिरोह सोशल मीडिया पर ‘चिकन कारी’ नामक पेज चलाकर देशभर में महिलाओं को साड़ी खरीदने के नाम पर ठग रहा था।

जांच में यह भी पता चला कि यह गिरोह ‘100 बुक’ नाम का ऑनलाइन बेटिंग ऐप भी चला रहा था, जिसके माध्यम से लाखों का लेनदेन रोजाना किया जा रहा था।

मुंबई में 7 दिन की गुप्त रेकी

पुलिस ने टीम बनाकर मुंबई में 7 दिन तक गुप्त रेकी की। खुद को डिलीवरी ब्वॉय बताकर पुलिसकर्मियों ने इलाके में जानकारी जुटाई। इसके बाद डोम्बिवल्ली के दो फ्लैटों पर एक साथ छापेमारी की गई, जहां से 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

बैंक खातों से हुआ 50 करोड़ का लेनदेन

जांच में सामने आया कि गिरोह ने 100 से ज्यादा फर्जी सिम कार्ड और बैंक खाते खोल रखे थे। इन्हीं खातों के जरिए लगभग 50 करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया था। पुलिस ने इन खातों और डिजिटल वॉलेट्स की पूरी गतिविधि खंगाल ली है।

आरोपियों से मिली बड़ी बरामदगी

गिरफ्तार आरोपियों में गौतम परमानंद, पवन सुरूसे, विनायक मोरे, अमित मोरे, रामचंद्र चौके, अमोल दिवनाने, अभिषेक डंबडे (सभी महाराष्ट्र निवासी) और मनोज मुखिया (बिहार निवासी) शामिल हैं।
पुलिस ने उनके पास से 5 लैपटॉप, 14 मोबाइल, 51 बैंक पासबुक, 51 एटीएम कार्ड, 15 चेकबुक और 25 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

राजनांदगांव के आईजी अभिषेक शांडिल्य ने बताया कि पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की पहचान कर रही है। सभी आरोपियों पर संगठित अपराध और जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/manipulation-of-rs-64-thousand-in-online-purchase-of-saree/article-36448

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.