राजिम में नकली कफ सिरप का खुलासा: मेडिकल सील, जांच में जुटा औषधि प्रशासन

गरियाबंद, CG

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल पर बड़ी कार्रवाई की गई है। राजस्थान में बच्चों की मौत का कारण बने Besto_Cof कफ सिरप का यह ही कंटेंट मेडिकल में बिक्री के लिए रखा गया था। लैब जांच में सिरप नकली पाया गया, जिसके बाद खाद्य औषधि प्रशासन ने मेडिकल को सील कर दिया और संचालक सीताराम साहू के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

ड्रग इंस्पेक्टर धर्मवीर ध्रुव ने बताया कि 11 अक्टूबर को जांच रिपोर्ट में सामने आया कि सिरप के लेबल में उल्लेखित सामग्री जांच में अमानक और मात्रा कम पाई गई।

फर्जी बिल के जरिए की गई थी बिक्री

मेडिकल संचालक ने दावा किया था कि दवा रायपुर की KPS फर्म से खरीदी गई, लेकिन बिल जांच में फर्जी निकला। फर्म ने इस संबंध में रायपुर सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

औषधि प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई

औषधि विभाग ने डेक्सट्रोमेथॉर्फन हाइड्रोब्रोमाइड कफ सिरप बनाने वाली कंपनियों—आज्ञा बायोटेक (हरिद्वार) और मार्केटर दवा कंपनी—से पत्र प्राप्त किया, जिसमें सिरप नकली होने की पुष्टि की गई। विभाग अब पता लगा रहा है कि यह दवा मेडिकल में कैसे पहुंची और अन्य कितनी जगह वितरण हुई।

झोलाछाप डॉक्टरों को सप्लाई

सूत्रों के मुताबिक, कुलेश्वर मेडिकल स्टोर संचालक नियम विरुद्ध इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों को दवा थोक में सप्लाई करता था। फिंगेश्वर और छुरा के 100 से ज्यादा झोलाछाप डॉक्टर इसी मेडिकल से दवा खरीदते थे।

आगे की कार्रवाई

ड्रग इंस्पेक्टर धर्मवीर ध्रुव ने कहा कि मेडिकल संचालक के खिलाफ परिवाद दर्ज कर सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Oct 2025 By दैनिक जागरण

राजिम में नकली कफ सिरप का खुलासा: मेडिकल सील, जांच में जुटा औषधि प्रशासन

गरियाबंद, CG

ड्रग इंस्पेक्टर धर्मवीर ध्रुव ने बताया कि 11 अक्टूबर को जांच रिपोर्ट में सामने आया कि सिरप के लेबल में उल्लेखित सामग्री जांच में अमानक और मात्रा कम पाई गई।

फर्जी बिल के जरिए की गई थी बिक्री

मेडिकल संचालक ने दावा किया था कि दवा रायपुर की KPS फर्म से खरीदी गई, लेकिन बिल जांच में फर्जी निकला। फर्म ने इस संबंध में रायपुर सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

औषधि प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई

औषधि विभाग ने डेक्सट्रोमेथॉर्फन हाइड्रोब्रोमाइड कफ सिरप बनाने वाली कंपनियों—आज्ञा बायोटेक (हरिद्वार) और मार्केटर दवा कंपनी—से पत्र प्राप्त किया, जिसमें सिरप नकली होने की पुष्टि की गई। विभाग अब पता लगा रहा है कि यह दवा मेडिकल में कैसे पहुंची और अन्य कितनी जगह वितरण हुई।

झोलाछाप डॉक्टरों को सप्लाई

सूत्रों के मुताबिक, कुलेश्वर मेडिकल स्टोर संचालक नियम विरुद्ध इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों को दवा थोक में सप्लाई करता था। फिंगेश्वर और छुरा के 100 से ज्यादा झोलाछाप डॉक्टर इसी मेडिकल से दवा खरीदते थे।

आगे की कार्रवाई

ड्रग इंस्पेक्टर धर्मवीर ध्रुव ने कहा कि मेडिकल संचालक के खिलाफ परिवाद दर्ज कर सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/fake-cough-syrup-exposed-in-rajim-drug-administration-engaged-in/article-35516

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.