- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शहडोल में लोकायुक्त का छापा: ASI 3 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, नगर पालिका कर्मचारी भी फंसा
शहडोल में लोकायुक्त का छापा: ASI 3 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, नगर पालिका कर्मचारी भी फंसा
शहडोल, MP
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में लोकायुक्त रीवा की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने धनपुरी नगर पालिका में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) इंद्र बहादुर सिंह उर्फ आई.बी. सिंह को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस घूसखोरी में नगर पालिका का एक स्थाई कर्मचारी भी शामिल पाया गया है।
भवन स्वीकृति के नाम पर मांगी थी रिश्वत
सूत्रों के अनुसार, वार्ड नंबर 2 निवासी योगेंद्र वर्मा से भवन निर्माण की स्वीकृति देने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। बाद में मोलभाव कर राशि 5 हजार रुपये तय हुई। शिकायतकर्ता ने पहले ही 2 हजार रुपये दे दिए थे, जबकि दूसरी किस्त के 3 हजार रुपये सौंपते समय लोकायुक्त की 15 सदस्यीय टीम ने ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया।
नगर पालिका परिसर में दबिश, रिश्वत की रकम बरामद
लोकायुक्त टीम ने धनपुरी नगर पालिका परिसर में दबिश देकर एएसआई सिंह को रंगे हाथों पकड़ा और मौके से रिश्वत की रकम बरामद की। कार्रवाई के दौरान परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कई कर्मचारी दफ्तर से नदारद हो गए।
नगर पालिका कर्मचारी भी जांच के घेरे में
जांच में यह भी सामने आया कि इस घूसखोरी में नगर पालिका का स्थाई कर्मचारी रज्जन चौधरी भी शामिल था। लोकायुक्त ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए