कटारिया फार्मा का लाइसेंस निरस्त: जबलपुर ऑफिस-गोदाम सील, छिंदवाड़ा-बैतूल में कफ सिरप से 25 बच्चों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई

Jabalpur, mp

छिंदवाड़ा और बैतूल में जहरीले कफ सिरप से 25 मासूमों की मौत के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जबलपुर की कटारिया फार्मास्युटिकल कंपनी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं औषधि विभाग (FDA) ने उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया है। साथ ही कंपनी के ऑफिस और गोदाम को सील कर दिया गया है।

जांच में गंभीर गड़बड़ियां उजागर

FDA की टीम ने जबलपुर में कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी कर दवा स्टॉक और दस्तावेज़ों की जांच की। अधिकारियों के मुताबिक, कई गंभीर अनियमितताएं और फर्जी दस्तावेज पाए गए। जिसके बाद विभाग ने कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का फैसला लिया।

चेन्नई की सन फार्मा से जुड़ी थी डीलरशिप

जानकारी के अनुसार, कटारिया फार्मास्युटिकल चेन्नई की श्री सन फार्मा कंपनी की डीलर थी और पिछले 20 सालों से दवाओं की सप्लाई कर रही थी। हाल ही में कंपनी ने 660 बोतल कोल्ड्रिफ कफ सिरप मंगाई थी, जिनमें से 594 बोतलें जबलपुर, छिंदवाड़ा और बैतूल की विभिन्न मेडिकल दुकानों — न्यू अपना एजेंसी, आयुष फार्मा और जैन मेडिकल स्टोर्स — को सप्लाई की गईं।

3 अक्टूबर को ड्रग विभाग की टीम ने छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला और बालाघाट में छापा मारकर बची हुई 66 बोतलें फ्रीज कर दी थीं, जबकि 16 सैंपल बोतलें लैब जांच के लिए भोपाल भेजी गईं।

कफ सिरप से 25 बच्चों की मौत के बाद मचा हड़कंप

छिंदवाड़ा और बैतूल में कथित जहरीला कफ सिरप पीने से अब तक 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिरप पीने के बाद बच्चों को तेज बुखार, पेशाब में तकलीफ और किडनी फेल होने जैसी दिक्कतें हुईं। यह दवा डॉ. प्रवीन सोनी, सिविल अस्पताल परासिया के शिशु रोग विशेषज्ञ, द्वारा अपने निजी क्लीनिक में दी जा रही थी।

सरकार ने मांगी रिपोर्ट, पूरे प्रदेश में सैंपल जांच के आदेश

घटना के बाद राज्य और केंद्र सरकार दोनों ने मामले का संज्ञान लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों को कटारिया फार्मा की दवाओं की जांच और जब्ती के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, संबंधित फार्मा कंपनियों की सप्लाई चेन और लाइसेंस की समीक्षा भी शुरू कर दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Oct 2025 By दैनिक जागरण

कटारिया फार्मा का लाइसेंस निरस्त: जबलपुर ऑफिस-गोदाम सील, छिंदवाड़ा-बैतूल में कफ सिरप से 25 बच्चों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई

Jabalpur, mp

छिंदवाड़ा और बैतूल में जहरीले कफ सिरप से 25 मासूमों की मौत के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जबलपुर की कटारिया फार्मास्युटिकल कंपनी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं औषधि विभाग (FDA) ने उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया है। साथ ही कंपनी के ऑफिस और गोदाम को सील कर दिया गया है।

जांच में गंभीर गड़बड़ियां उजागर

FDA की टीम ने जबलपुर में कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी कर दवा स्टॉक और दस्तावेज़ों की जांच की। अधिकारियों के मुताबिक, कई गंभीर अनियमितताएं और फर्जी दस्तावेज पाए गए। जिसके बाद विभाग ने कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का फैसला लिया।

चेन्नई की सन फार्मा से जुड़ी थी डीलरशिप

जानकारी के अनुसार, कटारिया फार्मास्युटिकल चेन्नई की श्री सन फार्मा कंपनी की डीलर थी और पिछले 20 सालों से दवाओं की सप्लाई कर रही थी। हाल ही में कंपनी ने 660 बोतल कोल्ड्रिफ कफ सिरप मंगाई थी, जिनमें से 594 बोतलें जबलपुर, छिंदवाड़ा और बैतूल की विभिन्न मेडिकल दुकानों — न्यू अपना एजेंसी, आयुष फार्मा और जैन मेडिकल स्टोर्स — को सप्लाई की गईं।

3 अक्टूबर को ड्रग विभाग की टीम ने छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला और बालाघाट में छापा मारकर बची हुई 66 बोतलें फ्रीज कर दी थीं, जबकि 16 सैंपल बोतलें लैब जांच के लिए भोपाल भेजी गईं।

कफ सिरप से 25 बच्चों की मौत के बाद मचा हड़कंप

छिंदवाड़ा और बैतूल में कथित जहरीला कफ सिरप पीने से अब तक 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिरप पीने के बाद बच्चों को तेज बुखार, पेशाब में तकलीफ और किडनी फेल होने जैसी दिक्कतें हुईं। यह दवा डॉ. प्रवीन सोनी, सिविल अस्पताल परासिया के शिशु रोग विशेषज्ञ, द्वारा अपने निजी क्लीनिक में दी जा रही थी।

सरकार ने मांगी रिपोर्ट, पूरे प्रदेश में सैंपल जांच के आदेश

घटना के बाद राज्य और केंद्र सरकार दोनों ने मामले का संज्ञान लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों को कटारिया फार्मा की दवाओं की जांच और जब्ती के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, संबंधित फार्मा कंपनियों की सप्लाई चेन और लाइसेंस की समीक्षा भी शुरू कर दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/kataria-pharmas-license-canceled-jabalpur-office-warehouse-sealed-major-action-taken/article-35505

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.